उत्तरप्रदेश के सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का महाराष्ट्र व मुंबई का बनाया गया प्रभारी

आगामी बीएमसी चुनाव के मद्देनजर उत्तरप्रदेश के सांसद संगम लाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का महाराष्ट्र व मुंबई का बनाया गया प्रभारी

मुंबई : 2022 के प्रारंभ में मुंबई में बीएमसी चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में महामंत्री और प्रतापगढ़ से सांसद संगम लाल गुप्ता को महाराष्ट्र और मुंबई बीजेपी ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है। इसपर संगम लाल गुप्ता ने हर्ष जताया, साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी वह अच्छे से निभाएंगे। संगम लाल गुप्ता ने इस अवसर पर यह भी कहा कि पार्टी ने उनपर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरे उतरने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा का भी आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि सांसद संगम लाल गुप्ता उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ क्षेत्र से सांसद हैं और वह राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा में महामंत्री भी हैं। हाल ही में उन्होंने प्रतापगढ़ में सांसद खेल स्पर्धा 2021 का आयोजन किया था। इसमें वहां के स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी भी सांसद संगम लाल गुप्ता की प्रशंसा कर चुके हैं। हाल ही में गुजरात के केवड़िया में संपन्न हुई राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक सांसद संगम लाल गुप्ता की अगुवाई में हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। सांसद संगम लाल गुप्ता की कर्मठता और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें मुंबई में बीएमसी चुनाव से पहले बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई में बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं और मुंबई में उत्तर भारतीय मतदाताओं की बड़ी तादाद है। जोकि बीएमसी चुनाव का रुख परिवर्तित कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद संगम लाल गुप्ता को यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। सांसद संगम लाल गुप्ता को मुंबई और महाराष्ट्र ओबीसी मोर्चा का प्रभारी बनाए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जोश और उत्साह है। वह संगम लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरे जोश और उत्साह के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक