महाराष्ट्र मे बढ़ते ओमिक्रोन मामलों के चलते पुनः विद्यार्थियों के स्कूल जाने पर लग सकता है ब्रेक
महाराष्ट्र मे बढ़ते ओमिक्रोन मामलों के चलते पुनः विद्यार्थियों के स्कूल जाने पर लग सकता है ब्रेक
प्रतीकात्मक दृश्य |
मुंबई : मुंबई समेत महाराष्ट्र में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट्र में एक बार फिर स्कूल बंद होने के आसार नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित रहा राज्य महाराष्ट्र में एक बार फिर ओमिक्रॉन की चपेट में आता दिख रहा है। अब ये माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में एक बार पुनः स्कूल बंद किए जा सकते हैं। बता दें की महाराष्ट्र में अभी एक दिसंबर से ही स्कूलों को पुनः संचालित किए गए थे। वहीं अब बढ़ते कोरोना संक्रमण के वेरिएंट ओमिक्रोन के चलते फिर से स्कूलों को बंद किए जाने का निर्णय लिया जा सकता है। जिसका संकेत शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दे दिया है उन्होंने बुधवार को कहा कि अगर ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते रहे तो हम स्कूलों को फिर से बंद कर सकते हैं। हालांकि अभी हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment