आक्सीजन की कमी के चलते 168 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों मे किया गया शिफ्ट

आक्सीजन की कमी के चलते 168 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों मे किया गया शिफ्ट

मुंबई : महाराष्ट्र राज्य में बढ़ते वैश्विक महामारी कोरोना के तांडव के बीच अब जगह जगह ऑक्सीजन की कमी भी महसूस होने लगी हैं। जिसके मद्देनजर शनिवार को 168 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। मुंबई में बढ़ती कोरोना मरीजों की संख्या चिंताजनक है। यहाँ पर जिस प्रकार से कोरोना मरीजों की संख्या मे बढ़ोत्तरी हो रही है उस हिसाब से पर्याप्त संसाधन उपलब्ध नही है।मुंबई में बीते 24 घंटे में मनपा द्वारा बांद्रा भाभा अस्पताल, कुर्ला भाभा अस्पताल, जोगेश्वरी ट्रॉमा केयर सेंटर, भगवती अस्पताल, गोवंडी शताब्दी अस्पताल और मुलुंड के एम.टी. अग्रवाल अस्पताल में भर्ती 168 मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के लिए वार्ड स्तर पर असिस्टेंट कमिश्नर, उनके सहयोगी और स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे कार्यरत रहने का दावा प्रशासन की ओर से कर रहे हैं।साथ ही ऑक्सीजन की कमी दूर करने की भी कोशिश की जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...