होली मनाने पर प्रशासन द्वारा जारी किया गया मनाही आदेश
वसई विरार क्षेत्र मे बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर होली मनाने पर प्रशासन द्वारा जारी किया गया मनाही आदेश
वसई : वसई विरार क्षेत्र में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर वसई विरार मनपा आयुक्त डी. गंगाथरन ने होली पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयुक्त ने इसके लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। वहीं पुलिस विभाग ने पिछली होली में हुए मारपीट के मामलों को देखते हुए 50 से अधिक लोगो को नोटिस भी जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वसई विरार शहर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों को लेकर आयुक्त डी. गंगाथरन ने इस वर्ष आगामी होली पर्व मनाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए आयुक्त ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। आयुक्त ने कहा कि फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतने की आवश्यकता है।सार्वजनिक स्थानों पर होली न मनाए, प्रशासन का सहयोग करें। सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। होली सादगी से मनाएं। आयुक्त ने पुलिस विभाग को भी पत्र देकर कहा है कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाई की जाए। पुलिस स्टेशनों में पिछली होली के दौरान दर्ज हुए मामलों के आधार पर लोगों को चिह्नित कर पुलिस ने नोटिस जारी किए हैं।
Comments
Post a Comment