वसई विरार शहर मे तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

वसई विरार शहर मे तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 12 दिनों मे आए 786 नए मरीज 

वसई : वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र में कोरोना की दूसरी लहर में मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। पिछले 12 दिनों में 784 नए मरीज सामने आए हैं। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रशासन की ओर से दो क्वारंटीन सेंटर शुरू किए गए हैं। मनपा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार रोजाना छह सौ लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को स्वयं जागरूक होने की आवश्यकता है। लोगों को सतर्कता व सावधानी बरतनी चाहिए। प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का भी पालन करना चाहिए। जानकारी के अनुसार वसई विरार में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर आम नागरिकों में भय व्याप्त है। पिछले 12 दिनों में 784 मरीज पाए गए, जबकि 498 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं 7 लोगों की मौत हुई है। वसई विरार में कुल 31743 मरीज पाए गए ,29890 ठीक होकर घर लौटे हैं। जबकि 907 लोगों ने जान गंवाई है। जनवरी व फरवरी में सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले नालासोपारा में बहुत ही कम मरीज पाए गए थे। उस वक्त वसई व विरार मरीजों की संख्या अधिक थी। लेकिन इन 12 दिनों में नालासोपारा फिर डेंजर बनाते जा रहा है। नालासोपारा में 380, विरार में 246, व वसई में 292 मरीज पाए गए हैं। वसई विरार मनपा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा वालके ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वसई पूर्व स्थित वरुण इंडस्ट्रीयल में 12 सौ का बेड तैयार कर लिया गया है। इसमें डेढ़ सौ बेड ऑक्सीजन के हैं। साथ ही विरार पूर्व चंदनसार स्थित मनपा अस्पताल में छह सौ बेड है। वहां भी 24 घन्टे ऑक्सीजन की सुविधा की गई है तथा आगे बताया कि मनपा आयुक्त गंगाथरन डी. द्वारा पिछले हफ्ते ही क्षेत्र के साप्ताहिक बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही शादी विवाह, होटलों व बार रेस्टोरेंट वालों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। स्कूल, कॉलेज, पहले ही बन्द कर दिये गए हैं। वालके ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, पर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। जो अब नए मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें कोरोना के लक्षण बहुत ही कम है। लोगों को सुरक्षित व सतर्क रहने की जरूरत है। हमारे पास वैक्सीन आ चुकी है। मास्क का इस्तेमाल करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, हाथों को साबुन या सैनेटाइजर से साफ करें।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...