आशीष पाटिल और मनमोहन पर लग रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

अवैध निर्माण में पेड़ों की कटाई पर मनपा की चुप्पी  

आशीष पाटिल और मनमोहन पर लग रहे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप 

विरार :  वसई-विरार शहर महानगर पालिका क्षेत्र में अवैध निर्माणों में हरे-भरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रही है , वहीं मनपा के अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल और मनपा पेल्हार प्रभाग "फ" के प्रभारी सहायक आयुक्त मनमोहन संखे पर पक्षपात पूर्ण तोड़क कार्रवाई करने का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। अभी हाल ही में जब मनसे की ओर से मनपा  के काले कारनामों की प्रदर्शनी लगायी गयी थी। मनसे के आईना दिखाने पर तिलमिलाई मनपा पूरी दमखम के साथ तोडू कार्रवाई शुरू की गयी। मनपा के इस तोडू कार्रवाई को स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना भी की गयी, लेकिन "ढाक के तीन पात"  की कहावत चरितार्थ करते हुए मनपा एक फिर अवैध निर्माणों में पालिका क्षेत्र के कटते हरे-पेड़ों पर मुँह फेरती दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि स्वच्छ वसई, हरित वसई का नारा देने वाली मनपा स्वयं ईंट-कंक्रीटों के जंगलों में अपना विकास देखना शुरू कर दी। नतीजन पर्यावरण और प्राकृतिक का तेजी से ह्रास होना शुरू हुआ। और हरी-भरी वसई ईंट-कंक्रीटों में तब्दील होती दिखाई दे रही है।


पेड़ व हरे-भरे पौधों के स्थान पर गगन चुंबी इमारतों ने अपना स्थान ले लिया। नैसर्गिक नाले और गड्डों को बुझा दिया गया| पालिका क्षेत्र में अवैध निर्माणों की बाढ़ सी गयी है| इसी तरह चिंचोटी , भोयदापाढ़ा और कॉमन आदि क्षेत्रों के अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई करने को लेकर दूसरे विभागों में तोड़क कार्रवाई करने का हवाला देकर मनपा अधिकारी व कर्मचारी इन क्षेत्रों में तोड़क कार्रवाई करने से बचते दिखाई दे रहे है| मनपा आयुक्त डी.गंगाधरन और मनपा अतिरिक्त आयुक्त आशीष पाटिल, प्रभागों के प्रभारी सहायक आयुक्तों के उदासीन रवैये के कारण क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की जोर-शोर से कटाई कर अवैध निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है|

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...