खैरपाड़ा मे हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

खैरपाड़ा मे हुई हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपी हुआ गिरफ्तार 



वसई : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के खैरपाडा में वालिव पुलिस द्वारा रविवार देर रात हुई एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 8 बजे वालीव पुलिस ने खैरपाडा में एक अज्ञात युवक के शव को बरामद की थी। मृतक को पत्थरों से बुरी तरह कुचला गया था जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल था जिसके बावजूद वालीव पुलिस की डिटेक्शन टीम ने महज 12 घंटे में ही मृतक की पहचान करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक राम करण वर्मा (42) वसई पूर्व स्थित धुमाल नगर में एक स्टील कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी मे अरमान शेख (35) नामक युवक भी काम करता था। वर्मा का शेख के घर पर आना जाना  था। इस बीच शेख की पत्नी के साथ भी उसकी पहचान हो गई थी और वह शेख की पत्नी पर  बुरी नजर डालने लगा था। वर्मा ने चोरी छुपे उसकी नहाते समय कुछ तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर ली थी जिसके द्वारा वह शेख व उसकी पत्नी को ब्लैकमेल करने लगा था।

रविवार रात 10 बजे वर्मा ने शेख को खैरपाडा में शराब पिलाने के लिए बुलाया। रात 11 बजे दोनों एक सुनसान जगह पर बैठकर शराब पीने लगे। इस दौरान वर्मा ने शेख की पत्नी के बारे में अश्लील शब्द का प्रयोग किया। तभी दोनों में झगड़ा हो गया। इस बीच शेख ने पत्थरों से कुचलकर वर्मा की हत्या कर दी। फिलहाल वालिव पुलिस ने छान बीन कर हत्या के आरोप में शेख को गिरफ्तार कर लिया है।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...