7 बांग्लादेशियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
7 बांग्लादेशियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वसई : पालघर जिला के वसई मे अवैध रूप से रह रहे सात बांग्लादेशियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कुल नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। कार्यवाही के लिए चार पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में 21 पुलिस कर्मियों की टीम बनाई गई थी। वसई पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साई दत्त नगर कोलीवाड़ा क्षेत्र में कुछ बांग्लादेशी अवैध रूप से रह रहे है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मो.सिराज अब्दुलबारी सरदार (38),रिहाना अख्तर रुपा (28),मोहम्मद सुहाग खाँ (30),रबिअल रुस्तूम अली,सलाम बिशारथ मंडल (23),सहेरुन सलाम मंडल (20),ऐनुर नुर इस्लाम मंडल (20) और असनीरा ऐनुर मंडल (26) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी मो.सुहाग खाँ फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी सिराज रहीम सरदार को पकड़े गए सभी बांग्लादेशियों की जानकारी थी जिसके बावजूद वह उन्हें शरण दिया था। उक्त मामले मे पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 9 लोगों के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर आगे की छान बीन में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment