Posts

त्योहारों के मद्देनजर फूलों के दाम और मांग में आई उछाल

Image
त्योहारों के मद्देनजर फूलों के दाम और मांग में आई उछाल पालघर : त्योहारी सीजनों में फूलों की काफी ज्यादा मांग रहती है सर्वाधिक मांग गणेश उत्सव, नवरात्रि पर्व व दीपावली पर होती है, जिसके मद्देनजर किसान हर साल फूल खेती की योजना बनाते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए पालघर जिले के किसानों ने इस साल भी बड़े पैमाने पर फूलों की खेती की।जिसका उन्हें फायदा होता दिख रहा है। असल में नवरात्रि शुरू होने से पहले ही फूलों की मांग में उछाल आया था। ऐसे में किसानों को नवरात्रि में फूलों का अच्छा भाव मिल रहा है, जिससे वह खुश हैं। पालघऱ के डहानू ,वसई ,वाडा ,विक्रमगढ़ ,वानगांव जैसे क्षेत्रों में गेंदा का फूल,गुलाब, मोगरा समेत अन्य फूलों का उत्पादन होता है। नवरात्रि से लेकर दिवाली तक फूलों की काफी डिमांड रहती है।इस साल महाराष्ट्र और पूरे देश में बिना किसी प्रतिबंध के नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में फूलों की मांग काफी बढ़ गई है. जिले से फूल गुजरात दादर फूल मार्केट समते कई शहरों के बाजारों में भेजे जाते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में व्यापारी फूल खरीदने के लिए पालघर जिले में पहुंच रहे हैं। पालघऱ में किसान...

वसई विरार शहर की सड़कों पर एक बार पुनः दिखेंगे क्लीनअप मार्शल

Image
वसई विरार शहर की सड़कों पर एक बार पुनः दिखेंगे क्लीनअप मार्शल  विरार : वसई विरार शहर में क्लीनअप मार्शलों के मनमाने कारभार के चलते वसई विरार मनपा ने 9 ठेकेदारों का ठेका रद्द कर दिया था किंतु अब नए ठेकेदारों के नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वसई विरार की सड़कों पर पुनः क्लीन अप मार्शल दिखाई पड़ेंगे। गौरतलब है कि जल्द ही पूरे शहर में एक ठेकेदार के माध्यम से क्लीनअप मार्शल संकल्पना चलाई जाने वाली है। क्लीनअप मार्शल के विरोध में लगातार मिल रही शिकायत और उनके कार्यशैली को लेकर उठाये जा रहे सवाल के कारण मनपा ने शहर में काम कर रहे सभी 9 ठेकेदारों के ठेका पहले ही रद्द कर दिया है। शहर में गंदगी फैलाने वाले नागरिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए वसई विरार मनपा ने वर्ष 2018 में क्लीनअप मार्शल की नियुक्ति की थी। इसके लिए शहर के 9 प्रभागों में 9 स्वतंत्र ठेकेदार नियुक्त किये गए थे। सड़क पर थूकने, कचरा फेंकने सहित गंदगी करने वालों के खिलाफ 30 अलग-अलग प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार इन क्लीनअप मार्शल को दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई के ...

मार्च तक मुंबई को किया जाएगा गड्ढा मुक्त : एकनाथ शिंदे

Image
मार्च तक मुंबई को किया जाएगा गड्ढा मुक्त : एकनाथ शिंदे मुंबई : मुंबई समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में गड्ढे अब जनता के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पूरे राज्य में लोग गड्ढों से जूझ रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबईवासियों को नई उम्मीद दी है। मुख्यमंत्री शिंदे ने वादा किया है कि मार्च तक मुंबई को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।महाराष्ट्र स्वच्छ अभियान के शुरू दूसरे चरण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा हमने तय किया है कि मुंबई नगर निगम की सभी सड़कें सीमेंट कांक्रीट की बनेंगी। मार्च तक सभी सड़कें सीमेंट कांक्रीट और गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी. मुंबई के सौंदर्यीकरण का मुद्दा भी अहम है और इस पर काम चल रहा है।अगले 90 दिनों में मुंबई में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। हम छोटे शहरों में अनूठी परियोजनाओं को लागू करेंगे। महाराष्ट्र स्वच्छ अभियान का दूसरा चरण आज शुरू किया गया। मैं स्वच्छता दूतों का आभारी हूं क्योंकि वे रियल में इस अवधारणा के ब्रांड एंबेसडर हैं। शिंदे ने महाविकास अघाड़ी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सरकार बदल गई है। हम बड़े बड़े आयो...

मॉडल ने पंखे से लटककर खत्म की अपनी जीवनलीला

Image
  मॉडल ने पंखे से लटककर खत्म की अपनी जीवनलीला अंधेरी : मुंबई स्थित अंधेरी में एक होटल के कमरे में 30 साल की मॉडल ने पंखे से लटककर कथित रूप से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वर्सोवा पुलिस एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है। मॉडल की बॉडी एक होटल के कमरे में पंखे से लटकती हुई पाई गई. पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मॉडल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वारदात के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम 8 बजे के करीब मॉडल ने होटल में चेक इन किया था और रात के खाने का ऑर्डर दिया था. इसके बाद अगले दिन होटल के वेटर ने मॉडल के रूम की घंटी बजाई और कई बार आवाज लगाई, लेकिन रूम नहीं खुला. फिर वेटर ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी. इसके बाद मैनेजर ने तुरंत पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी दी।फिर जानकारी मिलते ही होटल में पुलिस पहुंची और मॉडल के रूम को मास्टर चाभी से खोला. होटल के रूम का दरवाजा खुला तो कमरे में दाखिल होने वालों के होश उड़ गए. मॉडल का शव पंखे से लटका हुआ था. उसने कमर...

पेल्हार पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच को चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले शातिर चोरों को पकड़ने में मिली सफलता

Image
पेल्हार पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच को चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले शातिर चोरों को पकड़ने में मिली सफलता  वसई : पेल्हार पुलिस स्टेशन की डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने बैटरी चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 4 चोरी के मामलों की गुत्थी भी सुलझा ली है। पुलिस ने इनके पास से लगभग 1 लाख से अधिक का माल जप्त किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि , पेल्हार पुलिस स्टेशन अंतर्गत आनेवाले रोड एवं पार्किंग के किनारे खड़े मोटर ट्रकों से बैटरियों की चोरी की घटनाएं दिन - प्रतिदिन बढ़ती जा रही है , ऐसे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उक्त अपराधों पर लगाम लगाने और दर्ज अपराधों को सुलझाने के निर्देश दिए है। तदनुसार पेल्हार पुलिस स्टेशन की अपराध जांच शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तकनीकी खुफिया और गुप्त मुखबिरों से जानकारी प्राप्त की तथा उसके आधार पर सत्यप्रकाश रामसहाय यादव ( 33 ) , निखिल राजु भोईर ( 19 ) , अंकित श्यामलाल पाल ( 24 ) , रहीम मोहम्मद सलीम खान ( 20 ) , अमर विनय चौधरी ऊर्फ आमन ( 18 ) और जुबेर अब्दुल रशिद मनिहार ( 21 ) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस के मुताबिक , आरोपियों से पूछताछ कर...

भ्र्ष्ट मनपा अधिकारी अवैध निर्माणों पर कार्यवाई टाल जमीन को समतल कर हुए वापस

Image
भ्र्ष्टाचार की मलाई के आगोश में खोए भ्र्ष्ट मनपा अधिकारी अवैध निर्माणों पर कार्यवाई टाल जमीन को समतल कर हुए वापस  विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी के अतिक्रमण अधिकारियों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अवैध निर्माणकर्ता के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के बजाय अवैध निर्माणकर्ताओं के काम को आसान करते हुए जमीन को समतल कर हुए वापस....!!आख़िर सहानुभूति भी क्यों न दिखाए जो उन्हें उनके द्वारा नाश्ता पानी मिलता है..?? यदि अवैध निर्माणों को ध्वस्त किए होते तो फिर उनको मिल रहे नाश्ता पानी भी शायद बंद हो जाते..?? जिसका उन्होंने पूरा ध्यान रखते हुए शिकायतकर्ता को गुमराह करने के लिए सरकारी खर्चे से जमीन को ही समतल कर वापस हो गए....!! बता दें कि विरार पूर्व स्थित फूलपाड़ा डैम के सामने सरकारी भूखंड पर अशोक तिवारी, योगेंद्र तिवारी, बब्बन मिश्रा व कई अन्य लोगों द्वारा कानून कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए मनपा अधिकारियों से सांठगांठ कर 42 से 45 अनधिकृत रूम का नवनिर्माण कर लिया गया जिसे जमींदोज करने हेतु मनपा मुख्यालय में लगातार शिकायत पर शिकायत हो रही है किंतु मनपा के ...

हम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क की स्थिति में सुधार के लिए साथ काम कर रहे हैं - बालासाहेब पाटिल ( पुलिस अधीक्षक पालघर )

Image
हम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क की स्थिति में सुधार के लिए साथ काम कर रहे हैं - बालासाहेब पाटिल ( पुलिस अधीक्षक पालघर ) पालघर : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार एक्सीडेंट मामले में पालघर पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चलता है कि जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कार की स्पीड 89 किमी प्रति घंटा थी। बीते 4 सितंबर को मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर हादसे में साइरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की मौत हो गई थी।पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा कि इस मामले में जांच जारी है। शुरुआती तकनीकी रिपोर्टों के आधार पर हम कह सकते हैं कि कार ओवर स्पीड थी. कार की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा रही होगी।दुर्घटनाग्रस्त होने पर यह 89 किमी प्रति घंटे थी. हम परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क की स्थिति में सुधार के लिए साथ काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जहां एक्सीडेंट हुआ था वहां स्पीड 40 किमी प्रति घंटे तय की गई है. यहीं से सूर्य नदी पुल के लिए रोड विभाजित हो जाती है. बीते सोमवार को पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिक...