वसई विरार शहर की सड़कों पर एक बार पुनः दिखेंगे क्लीनअप मार्शल

वसई विरार शहर की सड़कों पर एक बार पुनः दिखेंगे क्लीनअप मार्शल 

विरार : वसई विरार शहर में क्लीनअप मार्शलों के मनमाने कारभार के चलते वसई विरार मनपा ने 9 ठेकेदारों का ठेका रद्द कर दिया था किंतु अब नए ठेकेदारों के नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वसई विरार की सड़कों पर पुनः क्लीन अप मार्शल दिखाई पड़ेंगे। गौरतलब है कि जल्द ही पूरे शहर में एक ठेकेदार के माध्यम से क्लीनअप मार्शल संकल्पना चलाई जाने वाली है। क्लीनअप मार्शल के विरोध में लगातार मिल रही शिकायत और उनके कार्यशैली को लेकर उठाये जा रहे सवाल के कारण मनपा ने शहर में काम कर रहे सभी 9 ठेकेदारों के ठेका पहले ही रद्द कर दिया है। शहर में गंदगी फैलाने वाले नागरिकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए वसई विरार मनपा ने वर्ष 2018 में क्लीनअप मार्शल की नियुक्ति की थी। इसके लिए शहर के 9 प्रभागों में 9 स्वतंत्र ठेकेदार नियुक्त किये गए थे। सड़क पर थूकने, कचरा फेंकने सहित गंदगी करने वालों के खिलाफ 30 अलग-अलग प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई करने का अधिकार इन क्लीनअप मार्शल को दिए गए थे, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लोगों की प्रताड़ना होने लगी और बड़ी शिकायतें आने लगी।अब शहर में नए ठेकेदार के रूप में सिर्फ एक ठेकेदार नियुक्त किया जाना है। नए क्लीन अप मार्शल ठेकेदार के नियुक्ति की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। फिलहाल जांच की प्रक्रिया शुरू है, जल्द ही शहर में नए क्लीन अप मार्शल का ठेका शुरू होगा, जैसी जानकारी वसई विरार शहर मनपा में कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षक निलेश जाधव द्वारा दी गयी है।


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक