Posts

लॉकडाउन मे किये गए हैवानियत के चलते मुंबई पुलिस के 4 पुलिस कर्मचारी हुए निलंबित

Image
  मुंबई लॉक डाउन में पुलिस की हैवानियत, युवक को पीट पीट कर मार डाला,  4 पुलिस वाले हुए निलंबित मुंबई : मुंबई के जुहू इलाके में लॉकडाउन के दौरान कथित रूप से एक आदमी की पीट - पीटकर हत्या कर देने के मामले में चार पुलिस कर्मचारियों को पुलिस विभाग ने निलंबित कर दिया।चारों आरोपी पुलिस जुहू थाने में पदस्थ थे । इस मामले में उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल किए जाने के बाद यह कार्रवाई हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 29 मार्च को लॉकडाउन के दौरान 22 वर्षीय राजू वेलु नाम का शख्स रात में अपने सबंधी के यहां जाने के लिए अपने घर से बाहर निकला था । उसके कुछ दूर जाने पर ही पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और थाने ले गए जहां आरोप लगाया गया कि थाने में वेलु की लॉकडाउन तोड़ने को लेकर बेरहमी से पिटाई की गई थी . हावालात में हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया , जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया . वहीं पुलिस कर्मचारियों का बोलना था कि वेलु के साथ घटना वाले दिन कुछ लोगों ने हाथापाई की थी.इसे लेकर पुलिस ने आठ लोकल लोगों के विरूद्ध लिंचिंग व नाजायज़ रूप से एक स्थान पर भीड़ एकत्र होने , मर्डर का मुद...

जीते जी हैरान मरने के बाद परेशान

Image
  जीते जी हैरान मरने के बाद परेशान  ओ. पी. तिवारी सिद्धार्थ नगर : समाज में जब कोई पैदा होता हैै खुशी से लोग झूम उठते हैं,और जीवन जीने का अधिकार प्राप्त हो जाता है और जब  (स्वर्गवास हो जाता है तों अंतिम संस्कार के लिए स्मशान या कब्रीस्तान ले जाते हैं तो जै श्री राम,और अल्ला हो अकबर का नाम लेते हुए जातें हैं, लेकिन गांव, बेनव मुस्थकाम, पोस्ट ,चीथी,ब्लाक,भनवा पुर, तहसील डूमरिया गंज, जिला सिद्धार्थ नगर ईस ग्राम प्रधान जाडून निशा पत्नी करम हुसैन की मौत के बाद उसके पति करम हुसैन ने मुर्दा दफनाने के लिए कब्रिस्तान,व रास्ते के लिए ४०लाख पचास हजार पास करा कर निकाल लिया, उसमें ग्राम विकास सचिव,व नये प्रधान आदि हजम कर लिया, क्षेत्र का विकास देखने के लिए शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश, सतीश द्विवेदी, जिला कलेक्टर, उपजिलाधिकारी,व गांव के समस्त जनता के सामने हुआ, किंतु अब हालात हैं कि मुर्दे को पानी में होकर जाना पड़ रहा है, जो कि, जिते जी हैरान मरने के बाद परेशान,। कि कहावत चरितार्थ हो रही है,।मजे की बात यह है कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय पत्रिकाएं ऐसे मसलों को तवज्जो नहीं देते, प्रधानमंत्...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Image
 पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि कई नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को किए याद  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा ट्वीट कर कहा कि देश की प्रगति की दिशा में अटल बिहारी वाजपेयी का अमूल्य योगदान हमेशा याद रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज (रविवार) दूसरी पुण्यतिथि है. 2018 में दिल्ली के एम्स में लंबी बीमारी के बाद 93 साल की उम्र में वाजपेयी का निधन हो गया था. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह अटल बिहारी वाजपेयी के समाधि स्थल 'सदैव अटल' गए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को याद करते हुए देश के कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाजपेयी को याद करते हुए ट्वीट में लिखा, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत...

पालघर जिला मुख्यालय पर पालक मंत्री द्वारा किया गया ध्वजारोहण

Image
पालघर जिला मुख्यालय पर पालक मंत्री दादाजी भुसे द्वारा किया गया ध्वजारोहण  तमाम सरकारी योजनाओं का हुआ लोकार्पण पालघर सागरी , नागरी एवं डोंगरी जैसे भौगोलिक संरचना वाले जिला पालघर की संपूर्ण विकास की प्राथमिकता की बात दुहराते राज्य के कृषि मंत्री व जिले के पालक मंत्री दादाजी भुसे ने जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए वीर सेनानियों को याद करते कृतज्ञता प्रकट किया तथा पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारी , कर्मचारियों समेत कोरोनायोद्धा के रुप में वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों के पत्नियों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से धनादेश देते हुए सम्मानित किया गया। डहाणू में 50 आयसीयू बेड , 40 वेंटिलेटर समेत डीसीएच सेंटर का ई- लोकार्पण भी किया गया । इस अवसर पर सांसद राजेंद्र गावित , विधायक श्रीनिवास वनगा , जिलापरिषद अध्यक्ष भारती कामडी , उपाध्यक्ष निलेश सांबरे , जिलाधिकारी डॉ . कैलाश शिंदे , पुलिस अधिक्षक दत्तात्रय शिंदे , उपजिलाधिकारी डॉ . किरण महाजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

जन अधिकार सेना द्वारा ध्वजा-रोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न

Image
  जन अधिकार सेना द्वारा ध्वजा-रोहण कार्यक्रम संपन्न नालासोपारा : जिला वसई-विरार के नालासोपारा  मे  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण एवं ध्वजवंदन का भव्य आयोजन जन अधिकार सेना संगठन पदाधिकारियों ने आम जन मानस के साथ मिलकर मनाया, ध्वजारोहण के वक्त भारी संख्या में हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ साथ बीजेपी के जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं स्थानिक नागरिक शामिल हुये, आसपास का पूरा परिसर भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा,ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय यादव ,महासचिव दिलीप एवं अन्य हिंदू कार्यकर्ताओं ,के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राज विश्वकर्मा द्वारा संपन्न हुआ, ध्वज वंदन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाते हुए संगठन  के द्वारा आम नागरिकों,आसपास के दुकानदारों को मिठाई,चाय, वितरित किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से भाईचारे, और देशभक्ति का संदेश दिया गया, सभी हिंदुत्ववादी पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश ,धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का प्रण लिया,पदाधिकारी ने राम मंदिर शिलान्यास पर भी सरकार के समर्थन में नारे लग...

2020 का आजाद भारत लिखेगा नया इतिहास : पं.अतुल शास्त्री

Image
  2020 का आजाद भारत लिखेगा नया इतिहास : पं.अतुल शास्त्री 15 अगस्त 1947 में जन्मा आज़ाद भारत इस वर्ष 73 वर्ष का हो गया है और 74वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री के अनुसार भारत के लिए थोड़ा कठिन वर्ष है. ग्रहों की स्थिति देखते हुए ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री कहते हैं, ''वर्तमान में चन्द्रमा की महादशा में शनि की अंतर दशा चल रही है. जो 9 जुलाई 2021 तक रहेगी. इस स्थिति में भारत हमेशा अपने पड़ोसी मुल्कों से मानसिक रूप से पीड़ित रहेगा लेकिन बुध की अन्तरदशा आने के बाद भारत करारा जवाब देगा. साथ ही विश्व गुरु बनने में समर्थ साबित होगा. वैश्विक दृष्टि से भी भारत काफी प्रगति करेगा. सिर्फ यही नहीं इस दशा में भारत अपनी कई गुप्त शक्तियों के बारे में भी शोध करने में सफल होगा. ज्योतिषाचार्य पंडित अतुल शास्त्री बता रहे हैं कि 15 अगस्त को भारत की आजादी के 73 वर्ष पूर्ण होंगे लेकिन वर्ष कुंडली के नियम अनुसार गोचर में सूर्य भारत की आजादी की कुंडली के सूर्य के समान राशि-अंश-कला पर 14 अगस्त को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर पहुंचेंगे। इस समय की वर्ष कुंडली में धनु लग्न उदय ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

Image
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को 'आत्मनिर्भर' बनने पर दिया जोर, तथा इशारों इशारों मे दुश्मन देशों को भी ललकारा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को 'आत्मनिर्भर' बनाने पर जोर दिया और इसके लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कई घोषणाएं भी कीं। 'आत्मनिर्भर भारत' को विश्व कल्याण के लिए भी जरूरी बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी भी इस संकल्प से देश को नहीं डिगा सकती है। ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से अपने सातवें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में मोदी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान सर्वोपरि है और जिसने भी इस पर आंख उठाई, देश व देश की सेना ने उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने 'मेक इन इंडिया' के साथ 'मेक फॉर वर्ल्ड' का नारा दिया और 'राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य अभियान' की घोषणा की। पारम्परिक कुर्ता-पायजामा और माथे पर साफा पहने प्रधानमंत्री ने 86 मिनट के अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, अपनी क्षमता, अपनी ...