जन अधिकार सेना द्वारा ध्वजा-रोहण कार्यक्रम हुआ संपन्न
जन अधिकार सेना द्वारा ध्वजा-रोहण कार्यक्रम संपन्न
नालासोपारा : जिला वसई-विरार के नालासोपारा मे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण एवं ध्वजवंदन का भव्य आयोजन जन अधिकार सेना संगठन पदाधिकारियों ने आम जन मानस के साथ मिलकर मनाया, ध्वजारोहण के वक्त भारी संख्या में हिंदू कार्यकर्ताओं के साथ साथ बीजेपी के जिला व मंडल के पदाधिकारी एवं स्थानिक नागरिक शामिल हुये, आसपास का पूरा परिसर भारत माता की जय,वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से गूंज उठा,ध्वजारोहण जिला अध्यक्ष रोहित गुप्ता ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय यादव ,महासचिव दिलीप एवं अन्य हिंदू कार्यकर्ताओं ,के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राज विश्वकर्मा द्वारा संपन्न हुआ, ध्वज वंदन के उपरांत स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाते हुए संगठन के द्वारा आम नागरिकों,आसपास के दुकानदारों को मिठाई,चाय, वितरित किया गया, कार्यक्रम के माध्यम से भाईचारे, और देशभक्ति का संदेश दिया गया, सभी हिंदुत्ववादी पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर देश ,धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का प्रण लिया,पदाधिकारी ने राम मंदिर शिलान्यास पर भी सरकार के समर्थन में नारे लगाये,
मौके पर बीजेपी के जिला व युवा मंडल पदाधिकारी एवं जन अधिकार सेना के जनसेवकगण जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप, जिला प्रभारी मनोज विश्वकर्मा,जिला सचिव मुकेश राणा, जिला सचिव सुरेश कुमार, विरार शहर अध्यक्ष सुबोध, विरार वार्ड-3 महासचिव अमरनाथ, वार्ड-3 जनसेवक दिलीप राणा, जिला सलाहकार लालजी ,शहर मीडिया प्रभारी अनिकेत तिवारी,नालासोपारा शहर अध्यक्ष कुणाल गुप्ता,जिला पदाधिकारी जे पी गुप्ता उपस्थित रहें साथ ही अन्य उपस्थित स्थानीय नागरिकों का संगठन अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान किया
संगठन के उत्तर प्रदेश ,पुर्वांचल, और राजस्थान ,मध्यप्रदेश टीम ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के साथ साथ राम मंदिर शिलान्यास की भी समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं व बधाईयां दी

Comments
Post a Comment