पालघर जिला मुख्यालय पर पालक मंत्री द्वारा किया गया ध्वजारोहण

पालघर जिला मुख्यालय पर पालक मंत्री दादाजी भुसे द्वारा किया गया ध्वजारोहण 

तमाम सरकारी योजनाओं का हुआ लोकार्पण

पालघर सागरी , नागरी एवं डोंगरी जैसे भौगोलिक संरचना वाले जिला पालघर की संपूर्ण विकास की प्राथमिकता की बात दुहराते राज्य के कृषि मंत्री व जिले के पालक मंत्री दादाजी भुसे ने जिलाधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करते हुए वीर सेनानियों को याद करते कृतज्ञता प्रकट किया तथा पुलिस प्रशासन के उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारी , कर्मचारियों समेत कोरोनायोद्धा के रुप में वीरगति को प्राप्त पुलिसकर्मियों के पत्नियों को मुख्यमंत्री सहायता निधि से धनादेश देते हुए सम्मानित किया गया। डहाणू में 50 आयसीयू बेड , 40 वेंटिलेटर समेत डीसीएच सेंटर का ई- लोकार्पण भी किया गया । इस अवसर पर सांसद राजेंद्र गावित , विधायक श्रीनिवास वनगा , जिलापरिषद अध्यक्ष भारती कामडी , उपाध्यक्ष निलेश सांबरे , जिलाधिकारी डॉ . कैलाश शिंदे , पुलिस अधिक्षक दत्तात्रय शिंदे , उपजिलाधिकारी डॉ . किरण महाजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल