समाजसेवा के लिए प्रतिक सिंह को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड’

समाजसेवा के लिए प्रतिक सिंह को मिला ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड’

कृष्णा चौहान फाउंडेशन ने किया सम्मानित, समाज के प्रति जिम्मेदारी और मजबूत करने का लिया संकल्प

मुंबई : अंधेरी पश्चिम स्थित रहेजा क्लासिक क्लब में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में समाजसेवक प्रतिक सिंह को उनके सामाजिक कार्यों के लिए ‘महात्मा गांधी रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह, जिन्होंने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाई है, प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन तथा प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल की विशेष उपस्थिति रही। प्रतिक सिंह को इन गणमान्य अतिथियों के कर-कमलों से सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रतिक सिंह ने कहा कि यह पुरस्कार उनके सामाजिक कार्यों की सराहना के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और मजबूती से निभाने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और अधिक मजबूती से निभाने की प्रेरणा है।” उन्होंने कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करना उनके लिए विशेष रूप से गौरव का क्षण है। उन्होंने कृष्णा चौहान एवं कृष्णा चौहान फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सामाजिक कार्यों को सम्मान देकर संस्था ने उनका उत्साह बढ़ाया है। प्रतिक सिंह ने राजपूताना एकता फाउंडेशन से जुड़े सभी सदस्यों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े भाइयों का सहयोग, विश्वास और प्रोत्साहन उन्हें लगातार समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मान उनके लिए किसी कार्य की समाप्ति नहीं, बल्कि समाजहित में और अधिक बेहतर कार्य करने की नई शुरुआत है। सम्मान समारोह में मौजूद लोगों ने भी प्रतिक सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

Comments

Popular posts from this blog

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

वसई विरार शहर मनपा चुनाव में दिग्गज नेताओं की हार राजनीतिक गलियारों में मचा दी है हलचल