दिनदहाड़े नकली पिस्तौल दिखाकर ज्वैलर्स की दुकान में लूट की कोशिश नाकाम

दिनदहाड़े नकली पिस्तौल दिखाकर ज्वैलर्स की दुकान में लूट की कोशिश नाकाम

नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व, नागिनदास पाड़ा इलाके में स्थित नीलम ज्वैलर्स नामक आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूट की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। जहां दो बदमाशों ने ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश किया और नकली पिस्तौल दिखाकर सोने के आभूषण लूटने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता और सूझबूझ के चलते लुटेरों की योजना विफल हो गई तथा वे बिना कोई सामान लूटे मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर नीलम ज्वैलर्स की दुकान में पहुंचे। उन्होंने सोने के आभूषण देखने के बहाने दुकानदार से बातचीत शुरू की। इसी दौरान उन्होंने दुकानदार से विभिन्न आभूषणों की ट्रे मंगवाई। कुछ देर बाद आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर रिवॉल्वर निकालकर दुकानदार को डराने की कोशिश की और आभूषणों से भरी ट्रे छीनने का प्रयास किया। दुकानदार ने स्थिति को भांपते हुए ध्यान दिया कि आरोपियों के हाथ में मौजूद हथियार असली नहीं, बल्कि नकली है। इसके बाद उसने तुरंत विरोध करते हुए जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। दुकानदार की इस प्रतिक्रिया से घबराकर दोनों आरोपी अपना प्रयास छोड़कर दुकान से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जिसमें लुटेरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। सूचना मिलते ही तुलिंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार लुटेरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा