पालकमंत्री आशिष शेलार से जनहित के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा..

पालकमंत्री आशिष शेलार से जनहित के दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा..

मुंबई (ओ पी तिवारी) : भाजपा मुंबई प्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज यादव ने जोगेश्वरी स्थित राम मंदिर हॉल में आयोजित पालकमंत्री प्रवास कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के पालकमंत्री आशिष शेलार से मुलाकात कर वर्ष 2023 से लगातार उठाए जा रहे दो महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। पहला प्रस्ताव जेवीएलआर -ट्रॉमा हॉस्पिटल जंक्शन पर नागरिकों की सुरक्षा के लिए भूमिगत पैदल यात्री सबवे  के निर्माण से संबंधित है। दूसरा प्रस्ताव जोगेश्वरी ट्रॉमा हॉस्पिटल को सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ पूर्ण क्षमता से शुरू करने का है। पंकज यादव ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं को पूर्व में बजट में शामिल किया जा चुका है, लेकिन अब तक इनका वास्तविक क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। उन्होंने पालकमंत्री से आग्रह किया कि इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि जोगेश्वरी के नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े ये दोनों प्रकल्प आज समय की आवश्यकता बन चुके हैं। पालकमंत्री आशिष शेलार ने विषय की गंभीरता को समझते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा