सर डी.एम.पेटिट अस्पताल में मिले एक्सपायर दवाइयों के मामले में जांच का आदेश हुआ जारी...

सर डी.एम.पेटिट अस्पताल में मिले एक्सपायर दवाइयों के मामले में जांच का आदेश हुआ जारी...

वसई : वसई पश्चिम स्थित सर डी.एम.पेटिट अस्पताल में एक्सपायर दवाइयों का मामला सामने आने के बाद आखिरकार मनपा प्रशासन हरकत में आई। भाजपा नगरसेवकों की आक्रामक भूमिका के पश्चात वसई-विरार शहर मनपा के अति.आयुक्त दीपक सावंत ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए। दरअसल, 6 मार्च 2026 को भाजपा के कुछ नगरसेवकों ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टॉक में बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां पाए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। मामला उजागर होते ही भाजपा नगरसेवकों ने तत्काल मनपा आयुक्त और अति. आयुक्त को इसकी जानकारी दी। इसके बाद अति. आयुक्त दीपक सावंत खुद अस्पताल पहुंचे और दवाइयों के स्टॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश देते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उक्त मामले में चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राणी बदलानी, फार्मासिस्ट जितेंद्र पाटील, रोहिणी पाटील समेत अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मनपा प्रशासन का कहना है कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिससे भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो.

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा