नारी सम्मान संगठन द्वारा अंधेरी में खेली गई फूलों की होली...

नारी सम्मान संगठन द्वारा अंधेरी में खेली गई फूलों की होली...

मुंबई : मुंबई महानगर केवल जनसंख्या के कारण बड़ा नहीं है, बल्कि अपने विशाल हृदय, विविध संस्कृतियों, विचारधाराओं, कला, विज्ञान और वाणिज्य से समृद्ध लोगों के कारण वास्तव में महान है। यह शहर देश की धड़कन है, जहां हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर इसकी पहचान को और ऊंचा करते हैं। इसी महान शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आदरणीय डॉक्टर सुंदरी ठाकुर द्वारा अंधेरी स्थित ओशिवरा माहेश्वरी भवन हॉल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, इस गरिमामय आयोजन में बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की अनेक हस्तियां उपस्थित रहीं। मणिकर्णिका और महेंद्र सिंह धोनी जैसी फिल्मों से जुड़े प्रतिष्ठित निर्माताओं सहित आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, वरिष्ठ कलाकार रमेश गोयल, गायक सागर आचार्य, प्रकाश तिवारी मधुर , करिश्मा राव, निर्माता बी. एन. राव, एडवोकेट संदीप सिंह जैसे कई विशिष्ट अतिथि इस समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों की श्रृंखला अत्यंत मनमोहक रही ,होली के रंगों से सराबोर गीतों से लेकर राम नवमी की भक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों तक, हर एक रचना में अवध की मधुर सुगंध महसूस हो रही थी। इन सुरों ने वातावरण को आनंद, उत्साह और आध्यात्मिकता से भर दिया। डॉक्टर सुंदरी ठाकुर जी द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली की चर्चा पूरे मुंबई शहर में हो रही है जिस सादगी से बिना किसी केमिकल के रंगों लोगों ने होली खेली वह अद्वितीय है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा