प्रभाग क्रमांक १९ में नगरसेवक के पंटरों द्वारा अवैध निर्माणरूपी विकास कार्य को दिया जा रहा अंजाम....

प्रभाग क्रमांक १९ में नगरसेवक के पंटरों द्वारा अवैध निर्माणरूपी विकास कार्य को दिया जा रहा अंजाम....,किसी अधिकारी में नहीं है कार्रवाई करने का साहस....


नालासोपारा : वसई विरार शहर प्रभाग क्रमांक १९ अंतर्गत क्षेत्रों में पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए नगरसेवक के संगमन से उनके पंटरों द्वारा अवैध निर्माण रूपी विकास को अंजाम दिया जा रहा है।

क्षेत्रीय नगरसेवक द्वारा क्षेत्र में भले ही मूल विकास को तवज्जो नहीं दिया जा रहा है लेकिन अवैध निर्माण रूपी विकास में भरपूर सहयोग दिया जा रहा है..?? बता दें कि मौजूदा समय में नालासोपारा पूर्व , धानिव बाग स्थित भागवत टेकरी के इधर मस्जिद के पास सर्वे नं.५१ में गावरान की जगह पर किसी हाफिज नामक व्यक्ति द्वारा ४ अवैध निर्माण अथवा धानिव बाग, गांगड़ी पाड़ा स्थित दाल मिल के पास १ गाला अथवा धानिव भाग तलाव के सामने भंगार गली में १ औद्योगिक गाले का निर्माणकार्य अथवा
झाबर पाड़ा व रिचर्ड कंपाउंड में कई अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करने का साहस न तो महसूल विभाग के अधिकारियों को है, न ही तलाठी अधिकारी और न ही मनपा अधिकारियों को है....?? जिसके चलते क्षेत्र को कंक्रीट के जंगल में तब्दील करने की मुहिम इन नगरसेवक के पंटरों द्वारा चलाई जा रही है...?? फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि किस विभाग का कौन ईमानदार अधिकारी इस मुहिम को रोक पाने में सफल होता है अथवा जारी अवैध निर्माणों को नेस्तेनाबूत करता है..?? 

Comments