वसई विरार शहर में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने गए मनपाकर्मियों पर हमलावर हुए अवैध निर्माणकर्ता व स्थल पर एकत्रित की गई भीड़....

वसई विरार शहर में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने गए मनपाकर्मियों पर हमलावर हुए अवैध निर्माणकर्ता व स्थल पर एकत्रित की गई भीड़....

वसई - विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र धानिव पेल्हार परिसर में घटित आज की घटना से मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को सबक लेना चाहिए...और मनपा अधिकारियों को भूमाफियाओं / अवैध निर्माणकर्ताओं की जी हुजूरी न बजाते हुए ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी बजानी चाहिए। जी हुजूरी बजाने का ही परिणाम है कि आज क्षेत्र में कार्रवाई करने गए मनपा की टीम पर आक्रामक होकर अवैध निर्माणकर्ताओं के गुंडे / भीड़ मनपा अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षारक्षक पर हमलावर हो गए, जो कि अति निंदनीय है...!! आज घटित घटना से यह साबित होता है कि क्षेत्र में अब कानून राज के बजाय गुंडाराज कायम हो रहा है..!! मनपाकर्मियों पर हमलावर होकर उनमें अपना ख़ौफ़ पैदा करने की कोशिश है...?? जिससे मनपा का कोई भी अधिकारी इन लोगों द्वारा किए जानेवाले अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने की जुर्रत न करें। बता दें कि इससे पूर्व वसई विरार शहर मनपा क्षेत्र के कामण, भोयदापाड़ा व नायगांव क्षेत्र में मनपा अधिकारियों पर हमले हो चुके हैं बावजूद इसके मनपा अधिकारी चंद पैसों के लालच में अपने जमीर को अवैध निर्माणकर्ताओं के समक्ष बेच देते हैं..?? और उनके द्वारा अपमानित होते हैं...?? अब इन्हें अपनी मान मर्यादा को सुरक्षित रखते हुए प्रशासनिक अमले की ताकत को दिखाना चाहिए..न कि उनके टुकड़े पर पलना चाहिए...?? 


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा