भ्रष्टाचार के दम पर फलफूल रहा अवैध निर्माण का गोरखधंधा, सह आयुक्त विक्टर डिसूजा बन बैठे हैं अवैध निर्माणकर्ताओं के मसीहा....

भ्रष्टाचार के दम पर फलफूल रहा अवैध निर्माण का गोरखधंधा, सह आयुक्त विक्टर डिसूजा बन बैठे हैं अवैध निर्माणकर्ताओं के मसीहा....

नालासोपारा : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र सर्वे नं.२१ गांव मौजे बिलाल पाड़ा स्थित ख़ैरपाड़ा में भ्रष्टाचार के बुनियाद पर किसी प्रदीप नामक व्यक्ति द्वारा लगभग १०००० स्क्वायर फीट में अनधिकृत औद्योगिक इकाई का निर्माण कार्य कर लिया गया, जिसकी की तमाम शिकायतें भी मनपा में होती रही, बावजूद मनपा में आसीन सह आयुक्त विक्टर डिसूजा मानों धृतराष्ट्र की भूमिका निभाते हुए आंखों पर पट्टी बांधे रहे..?? बता दें कि उक्त विषय को लेकर मनपा में ऑनलाइन शिकायत भी की गई है किंतु मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों को भ्रष्टाचार के शिवाय कहां दिखाई व सुनाई पड़ता है..?? फिलहाल देखना होगा कि मनपा आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी अथवा अति.आयुक्त दीपक सावंत मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से उक्त अवैध औद्योगिक इकाई को ध्वस्त करते हैं या फिर वे भी सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर तथास्तु भवः का आशीर्वाद प्रदान कर देंगे..?? 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा