चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या

चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या

वसई : नायगांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घटी। मृतक महिला का नाम कोमल राकेश कुमार मौर्य है। राकेश कुमार मौर्य अपनी पत्नी कोमल मौर्य (32 वर्ष) और दो बेटियों के साथ नायगांव पूर्व के कोल्ही क्षेत्र के ख़ुताडी पाड़ा स्थित एक चॉल में रहते थे। राकेश को संदेह था कि उसकी पत्नी कोमल का किसी दूसरे पुरुष से संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। शुक्रवार दोपहर इसी बात पर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसी कहासुनी के चलते पति राकेश मौर्य ने अपनी पत्नी कोमल का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद राकेश ने खुद 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही नायगांव पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राकेश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा