सह आयुक्ता अश्विनी मोरे को चैलेंज करते हुए फूलपाड़ा डैम के सामने बिंदास धोखादायक अवैध इमारत के निर्माणकार्य को दिया जा रहा है अंजाम.....

सह आयुक्ता अश्विनी मोरे को चैलेंज करते हुए फूलपाड़ा डैम के सामने बिंदास धोखादायक अवैध इमारत के निर्माणकार्य को दिया जा रहा है अंजाम.....

विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र विरार पूर्व, फूलपाड़ा स्थित पापड़ खिंड रोड़ पर मौजूद फूलपाड़ा डैम के सामने कानून कायदों को ताक पर रखकर भ्रष्टाचार के दम पर बिंदास अनधिकृत धोखादायक इमारत का निर्माणकार्य किसी तुलसी पाटिल नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। उक्त स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भी किसी प्रकार के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिसके चलते अप्रिय घटना घटने से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। शहर में एक तरफ जहां अवैध इमारत के निर्माण पर पूर्णतः पाबंदी है ऐसे में यह निर्माणाधीन इमारत मनपा प्रशासन पर तमाम सवाल खड़े करता है। बता दें कि सह आयुक्ता अश्विनी मोरे को एक तेज तर्रार व ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है.लेकिन उनके ही कार्यक्षेत्र में उक्त नव निर्माण उनपर सवालिया निशान खड़ा करता है। हालांकि उक्त विषय की जानकारी सह आयुक्ता अश्विनी मोरे के साथ साथ मनपा मुख्यालय में आसीन अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत को भी दे दी गई है..?? किंतु उक्त निर्माणाधीन इमारत पर अब तक निष्कासन कार्रवाई नहीं की गई है...!! अब देखना यह है कि क्या उक्त निर्माणाधीन इमारत को जमीदोंज किया जाएगा या फिर भ्रष्टाचार के तले दब कर ये मनपा के जिम्मेदार अधिकारी तथास्तु भवः का आशीर्वाद देते हुए निर्माणकार्य को पूर्ण कराएंगे...?? यह तो आनेवाले समय में ही मालूम होगा....

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा