बेरहम मां ने अपनी सगी बेटी को उतारा मौत के घाट
बेरहम मां ने अपनी सगी बेटी को उतारा मौत के घाट....
नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व स्थित संतोष भवन में विद्या विकास मंडल चॉल, तांडापाड़ा में एक बेहद ही चौंकाने वाली भयावह घटना घटी। अज्ञात कारणों से एक मां द्वारा अपनी नाबालिग बेटी की बेरहमी से हत्या कर दिया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल छा गया है। मृत लड़की पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और उसकी उम्र लगभग 15 वर्ष थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब 4:30 बजे घटी। पहले तो यह आशंका जताई गई कि गला काटकर हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी मां ने सीलबट्टा से सिर पर वार करके अपनी बेटी की हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। हत्या के पीछे का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Comments
Post a Comment