महाराष्ट्र आगामी BMC चुनाव : नामांकन दाखिल करने हेतु अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रखने की मांग

महाराष्ट्र आगामी BMC चुनाव : नामांकन दाखिल करने हेतु अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रखने की मांग

मुंबई : महाराष्ट्र में होने वाले आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक निर्धारित की गई है, जो अत्यंत कम है। इस अवधि में अवकाश के दिन शामिल होने के कारण वास्तविक कार्यदिवस बहुत सीमित रह जाते हैं। नामांकन पत्र एक अत्यंत महत्वपूर्ण, तकनीकी एवं कानूनी दस्तावेज होता है, जिसकी तैयारी, आवश्यक कागजातों की पूर्ति तथा नियमों के अनुसार जांच के लिए पर्याप्त समय मिलना आवश्यक है। कम समय उपलब्ध होने के कारण नामांकन प्रक्रिया में अनजाने में त्रुटियां रह जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, जिससे उम्मीदवारों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। इस पृष्ठभूमि में आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने प्रशासन से मांग की है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं न्यायसंगतता बनाए रखने के लिए नामांकन पत्रों के दाखिल एवं जांच हेतु कम से कम एक अवकाश के दिन भी कार्यालय खुले रखे जाएं। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक उम्मीदवारों को समान अवसर मिलना चाहिए और तकनीकी कारणों से किसी भी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त न हो, इसके लिए यह निर्णय आवश्यक है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा