महायुति में सीट वितरण को लेकर बीजेपी और शिवसेना में लगभग बन गई है सहमति...

महायुति में सीट वितरण को लेकर बीजेपी और शिवसेना में लगभग बन गई है सहमति...

मुंबई : मुंबई में बीएमसी चुनाव के लिए महायुति में सीट वितरण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी की 227 सीटों में से बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच लगभग 200 सीटों पर सहमति बन चुकी है, जबकि 27 सीटों पर अभी भी चर्चा जारी है। इस विषय पर जल्द ही एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. अजित पवार की भूमिका पर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उन्हें मुंबई में सीमित संख्या में (लगभग 10-14) सीटें देने के पक्ष में है, जबकि अजित पवार अधिक सीटों की मांग कर रहे हैं। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने बताया कि 200 सीटों पर बातचीत पूरी हो चुकी है. उन्होंने आगे कहा कि 27 सीटों पर वार्ता चल रही है और महायुति की स्थिति मजबूत है। बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और यह 30 दिसंबर तक चलेगी। मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा। मुंबई के बीएमसी चुनाव में कुल 227 सीटें हैं, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। पिछली बार भाजपा ने 84 सीटें जीतकर मेयर बनाया था, लेकिन 83 सीटें जीतने वाली शिवसेना को मौका दिया गया था.मुंबई बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि आगामी बीएमसी चुनाव में उनका लक्ष्य 150 सीटें जीतना है। बीजेपी और शिवसेना एक साथ चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि एनसीपी नवाब मलिक के नेतृत्व में चुनाव में भाग लेगी, तो बीजेपी उनके साथ गठबंधन नहीं करेगी।बीजेपी शिवसेना के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी.

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा