बविआ प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को झटका : मनपा चुनाव से पूर्व बविआ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

बविआ प्रमुख हितेंद्र ठाकुर को झटका : मनपा चुनाव से पूर्व बविआ के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

नालासोपारा : आगामी मनपा चुनाव से पहले पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती खड़ी हो गई है। तीन दशक से ज़्यादा समय से स्थानीय राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखने वाली बविआ में फूट पड़ रही है। एक के बाद एक भोजन विकास आघाड़ी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बविआ को छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बुधवार को बविआ के चार पूर्व नगरसेवकों समेत सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इस राजनीतिक घटनाक्रम ने एक बार फिर पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर को बड़ा झटका दिया है। आगामी मनपा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। खासकर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में मिली सफलता के बाद, भाजपा भी काफी उत्साहित है। नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दल बविआ के प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और पूर्व पार्षदों को अपनी ओर खींचने की कोशिशें शुरू कर दी है।

खास तौर पर, भाजपा ठाकुर के करीबी माने जाने वाले प्रमुख नेताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का कार्य आरम्भ कर दिए हैं। भाजपा ने एक बार फिर हितेंद्र ठाकुर को बड़ा झटका दिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में बहुजन विकास अघाड़ी की पूर्व अध्यक्ष माया चौधरी, पूर्व नगरसेवक राजेश ढगे, सुषमा दिवेकर, ज्योति राउत, साथ ही परिवहन अध्यक्ष कल्पक पाटिल और सैकड़ों कार्यकर्ता मुंबई स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर नालासोपारा विधायक राजन नाइक, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, महेंद्र पाटिल, मनोज बारोट मौजूद थे। हितेंद्र ठाकुर के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि चुनाव से पहले बविआ के प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब तक सात पूर्व पार्षद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।मनपा  चुनाव से पूर्व ऐन मौके बहुजन विकास अघाड़ी के वरिष्ठ नेता नितिन ठाकुर, पूर्व नगरसेवक दिनेश भानुशाली, पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल, प्रदीप पवार और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भाजपा में शामिल हो गए। अब तक हितेंद्र ठाकुर के बाविआ के सात पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल