ठाकुर के इशारे पर ता ता थैया कर रहे हैं ठाकुर... सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस भी आदेश देने से घबराते हैं..?? - सूत्र

ठाकुर के इशारे पर ता ता थैया कर रहे हैं ठाकुर... सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस भी आदेश देने से घबराते हैं..?? - सूत्र

चंदनसार क्षेत्र में मनपा में कार्यरत ठाकुर बिखेर रहे हैं भ्रष्टाचार रुपी जलवा...??

विरार (लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभार पाड़ा, कांदल पाड़ा, बरफपाड़ा व गड़गापाड़ा क्षेत्र में छुट्टी के दिनों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों को लगातार की जा रही है। किंतु संबंधित अधिकारी मानों पंगु हो गए हैं, उन्हें न तो दिखाई दे रहा है और न ही सुनाई दे रहा है..?? अर्थात अवैध नव निर्माणों को बढ़ावा देते हुए भ्रष्टाचार के आगोश में खो गए हैं..?? बता दें कि हाल ही में एक मामला प्रकाश में आया है जहां क्षेत्र में एक ठाकुर के सेटिंग से दूसरे ठाकुर के संरक्षण में लगभग 3000 स्क्वायर फीट में अवैध नव निर्माण को अंजाम दे दिया गया...??


जिसपर ठाकुर का आशीर्वाद तो है ही साथ ही साथ मनपा में विराजमान अवैध निर्माणकर्ताओं के आका सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस व अति.आयुक्त दीपक सावंत का भी विशेष आशीर्वाद प्राप्त है...?? बताया जा रहा है कि उक्त अवैध निर्माण से लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार मनपा अधिकारियों द्वारा किया गया है...?? जिसमें मनपा आयुक्त मनोज सूर्यवंशी के नाम से भी भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है..??( मौजूदा समय में वसई विरार शहर मनपा की कमान पालघर जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ के पास है।) जो कि जांच का विषय है कि आखिर मनपा का वह कौन अधिकारी है जो मनपा आयुक्त के छवि को धूमिल करने में लगा हुआ है..?? जबकि मनपा आयुक्त एक ईमानदार व कर्मठ व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं...!! फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त अवैध नवनिर्माण को जमीदोंज करना चाहिए अथवा सबंधित अवैध निर्माणकर्ता से दंड वसूल करते हुए कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए...!! 

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल