शिवसेना (यूबीटी), बविआ व मनसे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

शिवसेना (यूबीटी), बविआ व मनसे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

वसई : शिवसेना (यूबीटी), बविआ व मनसे के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इन कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पार्टी में उचित सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में वसई के शिवसेना यूबीटी की पालघर की पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट नम्रता वैती (ठाकुर), विभाग प्रमुख रवी थालकर, ठाणे जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष पवार, महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना के डोंबिवली शहर अध्यक्ष मिलिंद म्हात्रे, शहर प्रमुख ओमनाथ नाटेकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। रवींद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में देश और राज्य में विकास की गाड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है।


उनके विकास के एजेंडे का समर्थन करने के लिए आज बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल पाटील, विधायक राजन नाईक, विधायक किसन कथोरे, जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटील, महेंद्र पाटील, जिला अध्यक्ष जितेंद्र डाकी, मनोज बारोट, योगेंद्र प्रसाद चौबे, सूर्यकांत वाघमारे, विशाल जाधव, मीडिया प्रमुख नवनाथ बन आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल