खबरें पूर्वांचल के 15 वें वार्षिक समारोह के अवसर पर होगा "एक शाम, अमर शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन....!!जिसमें गूंजेगी देशभक्ति की गूंज

खबरें पूर्वांचल का 15 वां वार्षिक समारोह 20 नवंबर को, मंच पर लगेगा नामी हस्तियों का जमावड़ा, बरसेगा साधु-संतों का आशीर्वाद

"एक शाम, अमर शहीदों के नाम' में सुनाई देगी देशभक्ति की गूंज

वसई : खबरें पूर्वांचल के प्रमुख संरक्षक एवं प्रेरणास्रोत मोहनलाल दुबे (वरिष्ठ समाजसेवक, जौनपुर उ. प्र.) के आशीर्वाद से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष में भी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय साप्ताहिक खबरें पूर्वांचल हिंदी समाचार पत्र की मंगलमय प्रकाशन यात्रा के 15 वर्ष पूर्ण होने पर 16वें वर्ष की प्रकाशन यात्रा के शुभारंभ दिवस गुरुवार, 20 नवंबर 2025 को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन नालासोपारा पूर्व स्थित ओस्तवाल नगरी के रिक्शा स्टैंड के समीप किया गया है। समारोह का उद्घाटन जयप्रकाश निषाद (पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, पूर्व राज्यसभा सांसद) करेंगे। इस अवसर पर "एक शाम अमर शहीदों के नाम' देशभक्ति कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता चंद्रकांत त्रिपाठी (पूर्व मंत्री- महाराष्ट्र सरकार) करेंगे। आशीर्वाद वचन परम पूज्य महंत श्री सदानंद वन महाराज जी एवं परम पूज्य महात्यागी श्री सुमिरन दास जी महाराज देंगे। प्रमुख अतिथि के रूप में हितेंद्र ठाकुर (संस्थापक - पूर्व आमदार, बहुजन विकास आघाडी), राजन नाईक (विधायक- नालासोपारा), श्रीमती स्नेहा दुबे पंडित (विधायक - वसई), कृपाशंकर सिंह (पूर्व गृह राज्यमंत्री - महाराष्ट्र सरकार), क्षितिज ठाकूर (पूर्व विधायक - नालासोपारा), राजेंद्र गावीत (विधायक - पालघर), राजीव पाटील (प्रथम महापौर - व.वि.श. मनपा), अभिजीत राणे (समूह संपादक - वृत्त मित्र/मुंबई मित्र), योगेश दुबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष - उत्तर भारतीय महासंघ), राष्ट्रीय युवा पुरस्कार-भारत सरकार, राष्ट्रीय दिव्यांग जन पुरस्कार-भारत सरकार), गुलाब दुबे (राष्ट्रीय प्रवक्ता- शिवसेना शिंदे गुट, समन्वयक उत्तर भारत), संजय खंडागले (अध्यक्ष- टाइगर ग्रुप मुंबई) आचार्य पवन त्रिपाठी (कोशाध्यक्ष - श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास), विजय जाधव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक - तुलिंज), लोकेश यादव (वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक- आरपीएफ नालासोपारा) और अशोक कुमार दुबे (राष्ट्रीय अध्यक्ष - अपना पूर्वांचल महासंघ एवं अधिवक्ता मुंबई उच्चन्यायालय) उपस्थित रहेंगे।

अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति से लगेगा चार चांद

विशिष्ट अतिथियों में रुपेश जाधव (पूर्व महापौर - व.वि. श. मनपा), उमेश नाईक (पूर्व उपमहापौर- व.वि.श. मनपा), जीतेंद्र (जितु) सिंह  (भवन निर्माता), भरत मकवाना (पूर्व सभापति-व.वि.श. मनपा), वंश नारायण उर्फ टिकोरी मिश्रा  (पूर्व सपाभति- व. वि. श. मनपा), निलेश देशमुख (पूर्व सभापति- व.वि.श. मनपा), अरुण जाधव (पूर्व नगरसेवक - व. वि.श. मनपा), वैभव पाटिल (पूर्व नगरसेवक- व. वि.श. मनपा), सुरेन्द्र कुमार जिला (संपादक - राघवेन्द्र भूमि), मनीष जोशी (अध्यक्ष-राम रहीम एकता मंच), गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू श्रीवास्तव) महासचिव- फिल्म स्टूडियो सेटिंग अलाइड मजदूर युनियन), गजानन महतपुरकर (कार्यकारी सदस्य- महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई), जे. पी. सिंह (वरिष्ठ भाजपा नेता), राधेश्याम पाठक (प्रवक्ता -शिवसेना उबाठा पालघर) सहित गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। विशेष समारोह के विशिष्ट अतिथियों में श्रीनारायण तिवारी (मुख्य संपादक- यशोभूमि), बृजमोहन पाण्डेय (संपादक - नवभारत), अजय शुक्ला (वरिष्ठ पत्रकार- स्वतंत्रवार्ता हैदराबाद), अरुण उपाध्याय (संपादक - प्रातःकाल), अनिल गलगली - (आर-टी. आई-कार्यकर्ता), आफताब आलम- संपादक (पत्रकारिता कोश), राजेश विक्रान्त- वरिष्ठ पत्रकार (दीपकर का सामना), राजेश उपाध्याय - संपादक (प्रवासी संदेश), पंकज देशमुख- युवा नेता (भाजपा),  श्रीमती प्रिती तिवारी - अधिवक्ता-उच्चन्यायालय, मुबई, राजेश मेहता - अध्यक्ष - गुजराती मित्र मंडल, नालासोपारा, त्रियुगीनाथ दुबे संस्थापक- गैसर्गिक विकलांग सेवा संघ इत्यादि महानुभाव उपस्थित रहेंगे।

आयोजक ने की समारोह को सफल बनाने की अपील

अतिथि के साथ ही साथ लोकगायक पंडित कमलेश उपाध्याय, लोकगायक राकेश तिवारी, अजय मिश्रा (परदेसी), रामअनुज पाठक, धीरज शुक्ला इत्यादि कलाकार अपनी मंधुर स्वर लहरियां बिखेरेंगे। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन पंडित कमलेश उपाध्याय व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चौबे करेंगे। आयोजकों में रविन्द्र कुमार दुबे (संपादक - खबरें पूर्वांचल समाचार पत्र, खबरें पूर्वांचल यूट्यूब चैनल एवं खबरें पूर्वांचल ऑनलाइन पोर्टल), वरिष्ठ समाजसेवी राजेश मिश्रा, विनय तिवारी (अध्यक्ष- सलाम वसई सेवा संघ) के सहयोग एवं मार्गदर्शन में  संपन्न होगा। वरिष्ठ समाजसेवी सोहन लाल दुबे ने समस्त समाचार पत्र के वाचकों, पत्रकारों, लेखकों एवं सर्वसामान नागरिकों को अपनी बहुमुल्य उपस्थिति प्रदान कर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल