वसई विरार ज़िले में भाजपा से बहुजन विकास अघाड़ी को बड़ा झटक, बविआ के पूर्व नगरसेवक समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
वसई विरार ज़िले में भाजपा से बहुजन विकास आघाड़ी को बड़ा झटका, बविआ के पूर्व नगरसेवक समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन
प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र दादा चव्हाण और नालासोपारा विधायक राजन नाइक, विधायक स्नेहा दुबे और ज़िला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल की उपस्थिति में, बविआ के पूर्व नगरसेवक महेश पाटिल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
वसई - विरार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व को देखते हुए नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के बहुजन विकास आघाड़ी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के अगुवाई में आज मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय नरीमन पॉइंट, मुंबई में भव्य पक्ष प्रवेश किया। वसई-विरार जिले में बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व पार्षद महेश पाटिल पिछले कुछ दिनों से भाजपा में शामिल होने के इच्छुक थे। वे भाजपा विधायक राजन नाइक के संपर्क में थे। विधायकों ने भाजपा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल से इस बारे में चर्चा की और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के हाथों भाजपा में प्रवेश करने का निर्णय लिया। इसी के तहत आज प्रवेशोत्सव आयोजित किया गया।
इस पार्टी प्रवेशोत्सव के दौरान, नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व पार्षद महेश पाटिल, राजेश ठाकुर, सविता ठाकुर, रवि पाटिल, राजेश पाटिल, दिलीप भोईर, हर्ष म्हात्रे, एडवोकेट धवल सतीश चोरगे, एडवोकेट जन्मेजय प्रजापति, संदीप फाटक आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी में प्रवेश किया। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने आश्वासन दिया कि नए कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा की मजबूती का निर्माण होगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रविंद दादा चव्हाण, प्रदेश महासचिव माधवी ताई नाइक, विधायक प्रसाद लाड, विधायक राजन नाइक, विधायक स्नेहा दुबे, जिला अध्यक्ष प्रज्ञा पाटिल, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र पाटिल, वरिष्ठ नेता श्याम पाटकर, वसई विधानसभा अध्यक्ष मनोज पाटिल, जिला महासचिव मनोज बारोट, भूषण किणी, बिजेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र म्हात्रे, शकीना नूरानी, जिला सचिव प्रवीण गावड़े, श्री कुमारी मोहन, संजोग येंडे, अशोक शेलके, अभय कक्कड़, शहर अध्यक्ष मनीष वैद समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment