क्या सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस और मंडल अधिकारी अवैध निर्माणकर्ता से रिश्तेदारी निभा रहे हैं..??

भ्रष्टाचार के वशीभूत प्रशासकीय अधिकारियों व क्षेत्रीय तथाकथित राजनीतिक नेताओं द्वारा अवैध निर्माणों को दिया जा रहा है संरक्षण...??.

क्या सह आयुक्त गिल्सन घोंसालविस और मंडल अधिकारी अवैध निर्माणकर्ता से रिश्तेदारी निभा रहे हैं..??


विरार : VVCMC प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभारपाड़ा स्थित बाघोबा मंदिर के पास सर्वे नं.२८२ में कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मजदूरों के जान को जोखिम में डालकर रात के अंधेरे में अवैध नवनिर्माणों को अंजाम दिया गया, जो कि सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया गया किंतु प्रशासकीय अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोते रहे...,और अवैध नव निर्माण परिपूर्ण हो गया। जिससे यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रशासकीय अधिकारी भी पूर्णरूपेण भ्रष्टाचार के वशीभूत हो गए हैं, उन्हें सिर्फ और सिर्फ अपना जेब भरने मात्र से ही वास्ता है, उन्हें मजदूरों के जान की कोई परवाह नहीं है..भले ही रात के अंधेरे में कोई अप्रिय घटना घट जाए किंतु अवैध नव निर्माण को तवज्जों तो दिया ही जाना चाहिए अन्यथा साहेब की जेब कैसे भरेगी..?? जानकारी के मुताबिक बता दें कि उक्त अवैध नव निर्माणों में प्रशासकीय अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय नेताओं में भी भ्रष्टाचार की मलाई का बंदरबाट होता है..,यही वजह है कि क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों पर पाबंदी नहीं लग पा रही है। फिलहाल देखना होगा कि वाघोबा मंदिर के पास रात के अंधेरे में हुए अवैध नव निर्माण और दो /तीन दिन पहले उक्त स्थल पर ही हुए अवैध नव निर्माण को कब जमीदोंज किया जाता है अथवा सबंधित अवैध निर्माणकर्ताओं पर कब कानूनी कार्रवाई की जाती है..??


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...