प्रतिबंधित गुटखे की खेप पकड़ने में नायगांव पुलिस को मिली सफलता, 3 लोगों पर मामला दर्ज

प्रतिबंधित गुटखे की खेप पकड़ने में नायगांव पुलिस को मिली सफलता, 3 लोगों पर मामला दर्ज 

वसई : नायगांव पुलिस स्टेशन अंतर्गत मुंबई अहमदाबाद महामार्ग से नायगांव पुलिस ने 50 लाख से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की है। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र शासन ने प्रतिबंधित पदार्थ (गुटखा) पर बैन लगाया है। इसके बावजूद लोग चोरी छुपे प्रतिबंधित पदार्थ की विक्री बिना रोक टोक के कर रहे है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नायगांव पुलिस ने 5 अप्रैल को मुंबई अहमदाबाद हाईवे रोड बापाने, नायगांव एक आयशर टेम्पो (एमएच 04/एलक्यू 9820) में प्रतिबंधित प्रदार्थ की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने बताया कि, आयशर टेम्पो से विभिन्न प्रकार के अवैध गुटखा बरामद किए गए है। गुटखा छोटे - बड़े गोनी में थे। पुलिस ने बताया कि,51,20,460 रूपये गुटखा और 10,00,000 रूपये का आयशर टेम्पो जब्त किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी टेम्पो चालक मनिष चंदरसिंह भिलाला उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि गुटखा मालिक शौकत अली और आयशर टेम्पो मालिक फरार बताए जा रहे है। तीनों आरोपियों के खिलाफ नायगांव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 123, 223, 274, 275 तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 की धारा 26, 26 (2), 27 के तहत दर्ज किया गया है। आगे की जांच नायगांव पुलिस कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...