एक तरफ मनपा की लगातार तोड़क कार्रवाई तो दूसरी तरफ अवैध नव निर्माणों में दिन दुगुनी तो चार चौगुनी हो रही है वृद्धि

एक तरफ मनपा की लगातार तोड़क कार्रवाई तो दूसरी तरफ अवैध नव निर्माणों में दिन दुगुनी तो चार चौगुनी हो रही है वृद्धि 

क्या वसई विरार शहर मनपा का छूटेगा भ्रष्टाचार से दामन..?? 

विरार (लालप्रताप सिंह) : वसई विरार शहर मनपा जहां अनधिकृत निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करने में जुटी है। वहीं मनपा के ही कुछ भ्रष्ट अधिकारियों से सांठ गांठ कर क्षेत्र के कुछ अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। कहीं हरे पर्दे की आड़ में तो कहीं पतरे की आड़ में। मुख्यतः वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र इस समय अवैध नव निर्माण में अव्वल पर है। वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र फूलपाड़ा, सहकार नगर, कोपरी, भाटपाड़ा, बरफपाड़ा, गोकुलवाडी व कुम्भार पाड़ा, कांडल पाड़ा क्षेत्र में बिंदास भ्रष्टाचार के बलबूते अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनपा द्वारा अवैध निर्माणों को निष्काशित करने हेतु गठित सीयूसी टीम प्रति दिन उक्त क्षेत्र में जेसीबी लेकर भ्रमण करती है किंतु उन्हें क्षेत्र में हो रहे अवैध नव निर्माण दिखाई नहीं देते हैं और वे दिन भर भ्रमण कर बिना कार्रवाई के ही वापस हो जाते हैं जो कि उक्त टीम पर सवाल खड़ा करती है कि जब सीयूसी टीम को अवैध निर्माणों पर कार्रवाई नहीं करना रहता है तो दिनभर तामझाम लेकर क्यों क्षेत्र का भ्रमण करते हैं..?? कहीं क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ताओं को तामझाम से डराकर  धन उगाही तो नहीं की जा रही है..?? जिसकी उपायुक्त ( अतिक्रमण ) व अति.आयुक्त को जांच करनी चाहिए। सूत्रों की माने तो उक्त क्षेत्र में अवैध निर्माणकर्ताओं को  सह आयुक्त विक्टर डिसूजा व लिपिक अशोक धनिया का वरदहस्त प्राप्त है.?? जिसके बलबूते अवैध नव निर्माण को अंजाम दिया जाता है। अथवा इनके द्वारा अवैध नव निर्माणों पर कार्रवाई न करने की गारंटी दी जाती है।

इसी क्रम में वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति फ़ कार्यक्षेत्र वाकनपाड़ा स्थित नागौरी डेरी के पीछे रहमत नगर में अभियंता मनीष पाटिल के संरक्षण में अवैध इमारत का नव निर्माण जारी है। वाकनपाड़ा स्थित रेणुका नगर में मस्जिद के पास अभी हाल ही में ५ अनधिकृत रूम का नवनिर्माण कार्य पूर्ण हुआ। इसके अलावा धानिव बाग स्थित शान बार के सामने कंपाउंड में किसी बरफ नामक स्थानीय व्यक्ति के नाम का इस्तेमाल कर कई हजार स्क्वायर फीट में औद्योगिक गालों का नव निर्माण किया जा रहा है।  

ऐसे में जब प्रभाग समिति सी व प्रभाग समिति एफ कार्यक्षेत्र में अवैध निर्माण प्रगति पर हैं तो फिर प्रभाग समिति जी कहां पीछे रहनेवाला...?? प्रभाग समिति जी के भी भ्रष्ट अधिकारी क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों  को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...