सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की कार्यप्रणाली संदेहास्पद..?? अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के बजाय दे रहे हैं संरक्षण....

सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की कार्यप्रणाली संदेहास्पद..?? अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने के बजाय दे रहे हैं संरक्षण....

विरार पूर्व चंदनसार क्षेत्र में चल रही है अवैध नव निर्माणों की सुनामी..,मनपा अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय भ्रष्टाचार की मलाई लीलने में मशगूल....

विरार ( लालप्रताप सिंह ) : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभार पाड़ा, भाटपाड़ा, बरफ़ पाड़ा, गड़गा पाड़ा, गोकुलवाडी, पेल्हार स्थित अवधूत आश्रम के पीछे व ३२ एकड़ जैसे अनेकों क्षेत्र में भ्रष्टाचार के बलबूते बड़े पैमाने पर अवैध नवनिर्माणों की सुनामी चल रही है,जहां देखो वहां पर्यावरण को क्षति पहुंचाते हुए अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके निष्कासन हेतु तमाम शिकायतें भी मनपा के जिम्मेदार अधिकारियों को की जा रही है। बावजूद मनपा के जिम्मेदार अधिकारी अवैध निर्माणों पर निष्कासन कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो उक्त सभी अवैध नव निर्माणों को सह आयुक्त विक्टर डिसूजा द्वारा हरी झंडी दी गई है...?? जिसके एवज में अवैध निर्माणकर्ताओं से लाखों रुपयों की वसूली की गई है। बता दें कि वसई विरार शहर में एक तरफ जहां कोर्ट के आदेश से जागी मनपा ४१ अवैध बिल्डिंगों को ध्वस्त करने के लिए कमर कसी हैं तो वहीं दूसरी ओर मनपा के जिम्मेदार पद पर बैठकर विक्टर डिसूजा अवैध नव निर्माणों को हरी झंडी दे रहे हैं....?? ये कितना उचित है...?? बताया यह भी जाता है कि जहां सह आयुक्त विक्टर डिसूजा नहीं पहुंच पाते तो वहां लिपिक अशोक धनिया पहुंचकर अवैध निर्माणों की वसूली कर लेता है। अथवा अवैध निर्माणकर्ताओं को अवैध निर्माण पर कार्रवाई न होने का गारंटी भी देता है। फिलहाल देखना यह होगा कि क्या वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत क्षेत्रों में धड़ल्ले अंजाम  दिए जा रहे अवैध नव निर्माणों को ध्वस्त किया जाता है..?? या फिर नजराने के दम पर तथास्तु का वरदान..?? क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ता प्रकाश पाल, देवराम पाटिल, मुकेश सिंह, सुभाष सिंह व इतर लोगों की माने तो किसी मनपा अधिकारी में इतना साहस कहां की वे क्षेत्र में हो रहे अवैध नव निर्माणों को धाराशाई करें क्योंकि इनके द्वारा मनपा अधिकारियों को मुंह मांगी रकम दी जाती है..?? जानकारी के मुताबिक यही नहीं मनपा अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को जेसीबी दिखाकर व नोटिस देकर भी जोर शोर में वसूली की जा रही है..?? जिसे मनपा आयुक्त, अति.आयुक्त व उपायुक्त को संज्ञान में लेते हुए इन भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए..?? 


Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

सुभाष सिंह के तिकड़ी दिमाग के सामने बौने साबित हो रहे हैं मनपा अधिकारी, नही जुटा पा रहे हैं कार्रवाई करने का साहस...