विरार पूर्व चंदनसार क्षेत्र में चल रही है अवैध नव निर्माणों की सुनामी.., मनपा के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय नजराना बटोरने में मग्न....

विरार पूर्व चंदनसार क्षेत्र में चल रही है अवैध नव निर्माणों की सुनामी.., मनपा के जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय नजराना बटोरने में मग्न....

विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र कुम्भार पाड़ा में भ्रष्टाचार के बलबूते अवैध नव निर्माणों की चल रही है सुनामी...., जहां देखो वहां अवैध नव निर्माण प्रगति पर है...बताया जा रहा है कि उक्त सभी अवैध नव निर्माणों को लाखों रुपयों की वसूली कर स्वयं ही विक्टर डिसूजा द्वारा हरी झंडी दी गई है...?? एक तरफ जहां कोर्ट के आदेश से जागी मनपा ४१ अवैध बिल्डिंगों को ध्वस्त करने के लिए कमर कसी हैं तो वहीं दूसरी ओर मनपा के जिम्मेदार पद पर बैठकर विक्टर डिसूजा अवैध नव निर्माणों को हरी झंडी दे रहे हैं....?? ये कितना उचित है...?? देखना होगा कि क्या वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र कुम्भार पाड़ा में धड़ल्ले से चल रहे २० से २५ अवैध नव निर्माणों को ध्वस्त किया जाता है..??या फिर नजराने के दम पर तथास्तु का वरदान..?? क्षेत्रीय अवैध निर्माणकर्ता देवराम पाटिल, मुकेश सिंह , सुभाष सिंह व इतर लोगों की माने तो किसी मनपा अधिकारी की हिम्मत नहीं है कि वे क्षेत्र में हो रहे अवैध नव निर्माणों को धाराशाई करें क्योंकि इनके द्वारा मनपा अधिकारियों को मुंह मांगी रकम दी जाती है..?? जानकारी के मुताबिक यही नहीं मनपा अधिकारियों द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं को जेसीबी दिखाकर व नोटिस देकर भी जोर शोर में वसूली की जा रही है..?? जिसे मनपा आयुक्त, अति.आयुक्त व उपायुक्त को संज्ञान में लेते हुए इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने चाहिए..?? 


Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त