प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और महायुति सरकार के सुशासन में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा - भूपेंद्र पटेल (सीएम : गुजरात)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और महायुति सरकार के सुशासन में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा - भूपेंद्र पटेल (सीएम : गुजरात)
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अंतिम दिनों में पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं की फौज उतार दी है। केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के साथ-साथ भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में लगा दिया है।इस कड़ी में रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल महाराष्ट्र के दौरे पर थे। महाराष्ट्र में भूपेंद्र पटेल ने भाजपा का प्रचार किया, और केंद्र की मोदी सरकार और महाराष्ट्र की महायुति सरकार की उपलब्धियां गिनाई। अंधेरी-पूर्व विधानसभा क्षेत्र के महायुति प्रत्याशी मुरजी पटेल के प्रचारार्थ अंधेरी के मोगरा पाड़ा में विशाल जनसभा आयोजित की गई थी। इस सभा में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जहां जोश दिखाई दे रहा था, वहीं अंधेरी वासियों के भारी समर्थन से सभा को अभूतपूर्व ऊर्जा मिली। मुख्यमंत्री पटेल के अलावा गुजरात के राज्य मंत्री जगदीश भाई पांचाल, गुजरात के विधायक हीराभाई सोलंकी, विपुल भाई पटेल, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी और युवा कोली सेना गुजरात के अध्यक्ष दिवेश सोलंकी की भी मुख्य उपस्थिति रही। इस सार्वजनिक सभा में उपस्थित जनसमुदाय को देखकर यहां से महायुति का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सभा को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि मुरजी पटेल बहुत ही जुझारू कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने स्वयं मुरजी पटेल को जनता के लिए लड़ते देखा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और महायुति सरकार के सुशासन में महाराष्ट्र विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। गुजरात के सीएम ने कहा कि इस सभा से अंधेरी के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। इस अविश्वसनीय समर्थन के दम पर सभी महायुति की जीत का दावा कर रहे हैं। अंधेरीकरों की ऊर्जा से अभिभूत होकर महायुति के प्रत्याशी मुरजी पटेल का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है। इस सभा में पूर्व नगरसेवक पंकज यादव, संध्या यादव, सुरेंद्र दुबे एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक पांडे ने इस बैठक में शामिल होकर महायुति के संकल्प को मजबूत किया।
Comments
Post a Comment