भ्रष्टाचार के दम पर चंदनसार क्षेत्र में बेखौफ हो रहा अवैध नव निर्माण, सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल
भ्रष्टाचार के दम पर चंदनसार क्षेत्र में बेखौफ हो रहा अवैध नव निर्माण, सह आयुक्त विक्टर डिसूजा की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल
अवैध निर्माणकर्ताओं का दावा हरहाल में नहीं होगी कार्रवाई
विरार : वसई विरार शहर मनपा प्रभाग समिति सी कार्यक्षेत्र चंदनसार अंतर्गत कुंभारपाड़ा क्षेत्र में अवैध नव निर्माणों की भरमार... भ्रष्टाचार के दम पर क्षेत्र में हरे भरे पर्यावरण का विनाश कर अवैध निर्माणों को दिया जा रहा है अंजाम.. सह आयुक्त विक्टर डिसूजा व अभियंता अमोल राउत की कार्यप्रणाली पर उठ रहा है सवाल..!! बता दें कि क्षेत्र में छुट्टी के दिनों में बेखौफ अवैध नव निर्माणों को अंजाम दिया जाता है..जिसकी शिकायत भी मनपा कार्यालय में होती है.. किंतु भ्रष्टाचार के वशीभूत मनपा के जिम्मेदार आधिकारी कार्रवाई करने के बजाय मुकदर्शक बन गुप्त संरक्षण देने का कार्य करते रहते हैं। बता दें कि अभी हाल ही में कुंभारपाड़ा नाके पर सुनील सिंह उर्फ लादेन द्वारा कानून कायदों व नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ कई गालों का अवैध निर्माणकार्य कर लिया गया, किंतु मनपा अधिकारियों की क्या मजाल कि उक्त अवैध नव निर्माण पर कार्रवाई कर सके। खैर कार्रवाई भी क्यों करे जब बड़े पैमाने पर अधिकारियों को भ्रष्टाचार की मलाई मिल रही है..?? बताया जाता है कि क्षेत्र में हो रहे अवैध नव निर्माणों को संरक्षण देने के लिए मनपा के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा प्रति रूम ३०,००० रुपए का नजराना लिया जाता है। जिसके चलते कार्रवाई नदारद है..??

Comments
Post a Comment