महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की देर रात हो सकती है घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम की देर रात हो सकती है घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय - सूत्र 

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा है की  कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा..?? इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। महायुति में शामिल भाजपा, एनसीपी और शिवसेना में सीएम पद को लेकर खींचतान जारी है। हालांकि अजित पवार की एनसीपी ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनाने को लेकर समर्थन देने की बात कही है। लेकिन शिंदे गुट इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहा है। इस सियासी हलचल के बीच भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया  जा रहा है कि एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी दिल्ली के लिए रुख कर चुके हैं। देवेंद्र फडणवीस रात 10:30 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। फडणवीस और शाह की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का दावा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। जानकारी के अनुसार मुंबई से देवेंद्र फडणवीस अपने घर से निकले और दिल्ली के लिए रवाना हुए। हालांकि कहा जा रहा है कि उन्हें पूर्व नियोजित कार्यक्रम के लिए दिल्ली जाना था। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की बेटी की शादी में शामिल होने फडणवीस दिल्ली जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ओम बिरला के एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद देर रात उनकी भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक की भी संभावना है। वहीं देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। दूसरी तरफ सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली मौजूदा महायुति सरकार का सोमवार को आखिरी दिन था। अर्थात मंगलवार यानी 26 नवंबर तक नई सरकार की घोषणा हो जानी चाहिए। ऐसे में नई सरकार के गठन में पेंच फंसने पर राज्यपाल मौजूदा सरकार को कार्यवाहक सरकार के रूप में मंजूरी देते हैं या फिर राष्ट्रपति शासन घोषित करते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। हालांकि कहा जा रहा है कि भाजपा सीएम पद की घोषणा को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त