लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेचने वाले विक्रेताओं पर मामला दर्ज
लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेचने वाले विक्रेताओं पर मामला दर्ज
मुंबई : महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेचने को लेकर ऑनलाइन सामान बेचने वाली कुछ ई-कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामले में एक अधिकारी ने बताया कि आपराधिक व्यक्तियों को आदर्श बनाने वाले ये उत्पाद विकृत छवि को बढ़ावा देकर समाज के लिए बड़ा खतरा पैदा करते हैं, जिसका युवा मन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अधिकारी ने बताया कि साइबर सुरक्षा अधिकारियों की तरफ से ऑनलाइन निगरानी के दौरान पाया गया कि फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस और टीशॉपर के साथ-साथ ईटीसी जैसी ई कंपनियों समेत कई 'ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म' लॉरेंस बिश्नोई और दाऊद इब्राहिम जैसे गैंगस्टर का महिमामंडन करने वाली टी-शर्ट बेच रहे थे। पुलिस की तरफ से में कहा गया है कि मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र पुलिस की साइबर शाखा ने इन आपत्तिजनक उत्पादों को सूचीबद्ध करने के लिए जिम्मेदार विक्रेताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Comments
Post a Comment