भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ थामा बहुजन विकास आघाड़ी का दामन

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा को छोड़ थामा बहुजन विकास आघाड़ी का दामन

विरार : चुनाव के समय जैसे की हर पार्टी में आयाराम गयाराम का सिलसिला जारी हो जाता है, उसी क्रम में वसई विरार शहर में भी सभी पार्टियों में आयाराम गयाराम का सिलसिला जारी है। कहीं शिवसेना पक्ष से नाराज शिवसेना के नेता बीजेपी का दामन थाम रहे हैं तो कहीं बीजेपी के नाराज नेता वसई विरार शहर की स्थानिक पार्टी बहुजन विकास आघाड़ी का दामन थाम रहे हैं तो कहीं बविआ से नाराज लोग शिवसेना अथवा बीजेपी का दामन थाम रहे हैं। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी वसई विरार जिला युवा मोर्चा महामंत्री विक्की अलिंदर झा और विरार शहर बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री सुधाकर मिश्रा बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन विकास आघाड़ी में प्रवेश किए। बविआ के युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर ने सभी का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व बीजेपी वसई विरार जिला युवा मोर्चा महामंत्री विक्की अलिंदर झा ने बताया कि पालघर जिला में बीजेपी के अंदर उत्तर भारतीयों को सम्मान नहीं मिलता है साथ ही साथ बहुजन विकास आघाड़ी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी बहुजन विकास आघाड़ी में प्रवेश कर रहे हैं। विक्की अलिंदर झा ने कहा कि ऐसे तो नालासोपारा, बोईसर और वसई तीनों विधानसभा में बहुजन विकास आघाड़ी के विधायकों की जीत निश्चित है बावजूद इसके हम सभी मिलकर और भी ज्यादा वोटो से जिताने के लिए रात दिन प्रयास करेंगे साथ ही साथ उन्होंने बताया कि जल्द ही और भी वसई विरार जिला के बीजेपी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बहुजन विकास आघाड़ी में प्रवेश करेंगे। इस समय समाजसेवी निशाद चोरघे व बविआ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल