विरार स्थित स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत

विरार स्थित स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत

विरार : विरार स्थित अर्नाला में बड़ी संख्या में रिसॉर्ट हैं। जहां वसई-विरार,मुंबई और आसपास के शहरों से इन रिसॉर्ट्स में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। यहां रिसॉर्ट मालिक अतिरिक्त पैसे लेकर अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति देते हैं। इससे भीड़ बढ़ने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। छोटे स्विमिंग पूलों में अत्यधिक भीड़ होने से पानी में तैरते और खेलते समय दुर्घटनाएँ होती हैं। ऐसी ही एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना विरार के एक रिसॉर्ट में घटी। विरार के अर्नाला स्थित विसावा रिसॉर्ट में एक 25 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि स्विमिंग पूल में तैरते समय सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। नालासोपारा में रहने वाले 5 दोस्तों का एक ग्रुप अर्नाला के नवापुर स्थित विसावा रिसॉर्ट में घूमने आया था। दोपहर में सभी लोग पानी में तैर रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे सत्येन्द्र कुमार सरोज (25) तैरने के लिए स्विमिंग पूल में कूद गया। परंतु वह पानी से ऊपर नहीं आया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे पानी से बाहर निकाला। उस वक्त उसकी सांसें जोर-जोर से चल रही थीं और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए अर्नाला के महालक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके सिर पर भी चोट लगी थी।इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए विरार के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई तब वेंटिलेटर पर रखा गया और तत्पश्चात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अर्नाला सागरी पुलिस ने बताया, "स्विमिंग पूल में तैरते समय सिर में चोट लगने से सत्येंद्र कुमार की मौत हो गई है। हमने इस मामले में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है।"

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल