वसई में युवती के साथ छेड़छाड़,आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

वसई में युवती के साथ छेड़छाड़,आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

वसई : वसई रेलवे स्टेशन इलाके में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है,जहां देर रात काम से लौट रही एक 32 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। वसई पश्चिम स्थित माणिकपुर पुलिस ने घटना की त्वरित जांच की और 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वसई रोड रेलवे स्टेशन एक व्यस्त रेलवे स्टेशन है और यह क्षेत्र महिलाओं के लिए सुरक्षित माना जाता है। इसलिए महिलाएं देर रात तक ट्रेन से यात्रा करती हैं। बहरहाल, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में एक और युवती से छेड़छाड़ से हड़कंप मच गया है. पीड़िता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और वसई के अंबाडी रोड इलाके में रहती है। चूंकि यह इलाका नजदीक है, इसलिए वह पैदल ही घर चली जाती है। शनिवार रात वह रोजाना की तरह देर रात वसई रोड स्टेशन पर उतरी। रात करीब 1.30 बजे वह तुंगारेश्वर गली से गुजर रही थी तभी एक शख्स ने उसे रोका। उसने उसे जबरदस्ती नीचे गिराया और उसके साथ विनयभंग किया। इसके बाद उसने इस युवती का महंगा फोन लिया और भाग गया। गिरने से उसे चोट लगी थी। नवघर स्वास्थ्य केंद्र में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही माणिकपुर पुलिस को मिली तो एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई, इलाके में सीसीटीवी चेक कर आरोपी का पता लगाया गया। आरोपी संदीप खोत (35) को नालासोपारा से गिरफ्तार किया गया. उसके खिलाफ मुंबई में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है. माणिकपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजू माने ने बताया कि आगे की जांच जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल