बविआ उम्मीदवार राजेश पाटिल ने वसई विरार क्षेत्र में चुनावी अभियान किया तेज
बविआ उम्मीदवार राजेश पाटिल ने वसई विरार क्षेत्र में चुनावी अभियान किया तेज
वसई : पालघर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन विकास आघाडी (बविआ) के उम्मीदवार राजेश पाटिल ने वसई और उसके आसपास के क्षेत्रों में अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के दौरान उन्होंने वसई पश्चिम क्षेत्र के नागरिकों से बातचीत की।पाटिल ने कई समाज और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनका समर्थन प्राप्त किया। विरार में बंगाली फाउंडेशन ने सार्वजनिक रूप से राजेश पाटिल का समर्थन किया है। फाउंडेशन ने इस संबंध में बहुजन विकास आघाडी के विधायक हितेंद्र ठाकुर को समर्थन पत्र सौंपा है। जानकारी के अनुसार, पालघर, बोइसर, विक्रमगड और आसपास के ग्रामीण इलाकों में चुनाव प्रचार के बाद बहुजन विकास आघाडी ने अब वसई, विरार और नालासोपारा के शहरी इलाकों में अपना रुख किया है। इस क्षेत्र में बहुजन विकास आघाडी की मजबूत पकड़ मानी जाती है। प्रचार अभियान के दौरान राजेश पाटिल और बहुजन विकास आघाडी के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के मतदाताओं से बातचीत की। विशेष रूप से पश्चिमी बेल्ट में प्रचार पर ध्यान केंद्रित किया। इस अभियान में पूर्व महापौर नारायण मानकर, पूर्व नगरसेवक कन्हैया भोईर आदि शामिल थे। खास यह है कि राजेश पाटिल के प्रचार के लिए विधायक हितेंद्र ठाकुर भी मैदान में उतर गए हैं। इसी तरह वसई-विरार शहर मनपा की प्रथम महिला महापौर प्रवीणा हितेंद्र ठाकुर ने विरार पूर्व के फूलपाडा और सहकार नगर क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान बहुजन विकास आघाडी महिला स्लम सेल की अध्यक्षा सबिता राजेश ठाकुर, महिला बाल कल्याण सभापति माया चौधरी, पूर्व नगरसेविका अर्चना पाटिल और पूर्व नगरसेविका सुमन भोईर आदि उपस्थित थीं।
Comments
Post a Comment