बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर मनपा द्वारा वसई विजयोत्सव दिवस का होगा आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा के मद्देनजर मनपा द्वारा वसई विजयोत्सव दिवस का होगा आयोजन

वसई : नरवीर चिमाजी अप्पा की वीरता से प्राप्त वसई किले की विजय दिवस का जश्न मनाने के लिए, वसई विजयोत्सव दिवस एक दिवसीय कार्यक्रम वसई विरार शहर मनपा द्वारा हर साल बुद्ध पूर्णिमा के दिन वसई किले में आयोजित किया जाता है। वसई विरार शहर मनपा द्वारा वसई किले के इतिहास, ऐतिहासिक वास्तुकला, पर्यटन, लोक संस्कृति और खाद्य संस्कृति के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार पैदा करने के उद्देश्य से हर साल वसई किले में वसई विजयोत्सव दिवस का आयोजन किया जाता है। परंपरा के अनुसार गुरुवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी।  23 मई, 2024 को अपराह्न 3.00 बजे, श्री वज्रेश्वरी देवी मंदिर, वज्रेश्वरी से मशाल जलाई जाएगी और मोटर बाइक रैली द्वारा वसई पारनाका लाई जाएगी। इसके बाद 5 बजे वसई पारनाका से नरवीर चिमाजी अप्पा स्मारक तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा.मनपा द्वारा नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे पारंपरिक पोशाक में इस जुलूस में भाग लें।शाम छह बजे मशाल रैली के बाद बुद्ध प्रतिमा और नरवीर चिमाजी अप्पा की घुड़सवारी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। हालांकि, वसई विरार शहर मनपा सभी नागरिकों से इस दिन वसई विजयदिन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करता है। उक्त जानकारी वसई विरार शहर मनपा के खेल एवं संस्कृति विभाग द्वारा दी गई है।                                                                             

                                                                    

Comments

Popular posts from this blog

नायगांव क्षेत्र में दो गुटों में जमीनी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, कई लोग घायल

वसई-विरार में लगभग 35 साल से एक क्षत्र शासित बहुजन विकास आघाड़ी का किला हुआ ध्वस्त

फर्जी डॉक्टर पर मामला दर्ज, मिलाप यूनानी आयुर्वेदिक केंद्र के नाम से चलाया जा रहा था क्लिनिक