अर्नाला में समुद्र में पलटी नाव,1 व्यक्ति की मौत

 अर्नाला में समुद्र में पलटी नाव,1 व्यक्ति की मौत

विरार : पालघर जिले में एक मछली पकड़ने वाली नाव समुद्र में पलट जाने से 30 वर्षीय व्यक्ति डूब गया। अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि घटना रविवार शाम की है, लेकिन आज सुबह व्यक्ति का शव बाहर निकाला गया। वसई के तहसीलदार अविनाश कोष्टी ने बताया कि अर्नाला जेट्टी से निर्माण सामग्री लेकर 12 लोगों को लेकर जा रही एक नाव रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे समुद्र में पलट गई। जहां स्थानीय मछुआरों, पुलिस और बंदरगाह विभाग के कर्मियों ने 11 लोगों को बचा लिया, लेकिन एक व्यक्ति लापता है। अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम को तलाशी अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर लगाया गया था और आज सुबह संजय मुक्ने का शव बरामद किया गया। अर्नाला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि नाव निर्माण सामग्री ले जा रही थी, तभी वह एक अन्य जहाज से टकरा गई और पलट गई।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

नालासोपारा स्टेशन के पास गंदे पानी में चाय की केतलियां धोने का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल...

नालासोपारा विरार लिंक रोड़ पर तेज रफ्तार कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल