अभियंता दीपक राठौड़ के संरक्षण में फलफूल रहा अवैध निर्माणकर्ता नूर....

अभियंता दीपक राठौड़ के संरक्षण में फलफूल रहा अवैध निर्माणकर्ता नूर....

अभियंता दीपक राठौड़ के क्षत्र छाया में नूर.., एंकर पार्क के सामने बेख़ौफ़ अवैध नवनिर्माण को दे रहा अंजाम..

नालासोपारा : नालासोपारा पूर्व स्थित आचोले रोड़ , आचोले पुलिस स्टेशन के पास, एंकर पार्क के सामने नूर नामक व्यक्ति द्वारा कानून कायदों व नियमों को ताक पर रखकर पिछले कई दिनों से अवैध नवनिर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक उक्त अवैध नवनिर्माण के मुख्य सूत्रधार वसई विरार मनपा प्रभाग समिति ड कार्यालय में आसीन अभियंता दीपक राठौड़ हैं..??इनके मिलीभगत से ही नूर द्वारा क्षेत्र में अवैध नवनिर्माण को अंजाम दिया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि क्या नूर द्वारा किए जा रहे अवैध नवनिर्माण को नवनियुक्त प्र. सह आयुक्त गिल्सन घोंसाल्विस ध्वस्त करते हुए सबंधित अवैध निर्माणकर्ता पर कानूनी कार्यवाई करेंगे या फिर दीपक राठौड़ द्वारा ली गई भ्र्ष्टाचार की मलाई में बंदरबाट कर उक्त अवैध नवनिर्माण व अवैध निर्माणकर्ता नूर को तथास्तु का वरदान देंगे..?? बता दें कि यह वहीं अवैध निर्माणकर्ता नूर है जो मनपा अधिकारियों को झप्पी देकर सैकड़ों अवैध नवनिर्माण कर चुका है किंतु मनपा अधिकारियों की क्या मजाल जो इसके द्वारा किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त करें....अथवा इसपर कोई कानूनी कार्यवाई करें...?? सब भ्र्ष्टाचार का कमाल है...??

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा