नदी में मछली पकड़ रहे युवक का शार्क मछली ने काटा पैर

नदी में मछली पकड़ रहे युवक का शार्क मछली ने काटा पैर


पालघर : मछुआरों को अपनी जान को जोखिम में डालकर मछली पकड़ने के लिए गहरे पानी में उतरना पड़ता है.जहां कभी-कभी उन्हें अपने जान की बाजी भी लगानी पड़ती है. इसी प्रकार की एक घटना पालघर जिले के मनोर में घटित हुई है. जहां नदी में मछली पकड़ रहे एक युवक का शार्क ने पैर काट लिया. मनोर के पास वैतरणा नदी में एक विशालकाय शार्क मछली पाई गई, जिसे देखने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों में काफी उत्साह था. 32 वर्षीय व्यक्ति विक्की गोवारी भी दोपहर के आसपास नदी में मछली पकड़ने गया था. लेकिन उसी वक्त 200 किलो से ज्यादा वजनी एक विशालकाय मछली ने उस पर हमला कर दिया और उसका पैर काट लिया. यह घटना क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई और क्षेत्र के नागरिक घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. इस युवक के पैर का एक हिस्सा मछली ने खा लिया और गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए दादरा नगर के विनोबा भावे अस्पताल भेजा गया. चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि इस युवक की हालत गंभीर है. समुद्र में बाढ़ आ गई थी और बाढ़ के पानी के साथ यह विशालकाय मछली नदी तल में आ गई. बाढ़ का पानी कम होने के बाद शाम को स्थानिकों ने उस मछली को नदी तल से बाहर निकाला जो कि मर चुकी थी।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा