विरार पुलिस ने दो चेन स्नैचर के खिलाफ किया मामला दर्ज

 विरार पुलिस ने दो चेन स्नैचर के खिलाफ किया मामला दर्ज 

विरार : मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय अंतर्गत विरार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग नागरिक के साथ चैन स्नैचिंग की घटना घटी है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात दो स्नैचर के खिलाफ धारा 394,34 के तहत मामला दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,वासुदेव दत्ताराम म्हात्रे,फुलपाड़ा रोड, विरार (पूर्व) में रहते हैं। बताया जा रहा है कि वासुदेव अपने बेटे का विवाह पत्रिका देने के लिए फूलपाड़ा से मनवेलपाड़ा तक पैदल जा रहा थे,जैसे ही निलगीरी टॉवर के पास निदान लैब के सामने सड़क पर पहुंचे, तभी एक शख्स ने उनके गुप्तांगों पर अपने घुटने से प्रहार किया और गले से जबरन सोने की चेन खींच ली और मोटरसाइकिल से भाग निकला।वासुदेव ने अपनी शिकायत में बताया है कि अज्ञात शख्स ने 20 ग्राम वजन सोने की चैन (कीमत-1,10,000 रुपये) लेकर भाग गया। फिलहाल, विरार पुलिस अज्ञात दो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

वसई-विरार शहर मनपा क्षेत्र में अब शेयर्ड रिक्शा के साथ मीटर्ड रिक्शा भी शुरू किए जाएंगे - वसई की संघर्षशील विधायक स्नेहा दुबे पंडित की मांग स्वीकार

बहुजन विकास आघाड़ी के पूर्व नगरसेवक समेत पूर्व अधिकारी एवं व्यवसायी भाजपा में हुए शामिल

विरार दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की सहायता, विधायक राजन नाइक की मांग पर मुख्यमंत्री की घोषणा