रसायन की खेप में कथित तौर पर हेरफेर करने के संबंध में हुआ मामला दर्ज
रसायन की खेप में कथित तौर पर हेरफेर करने के संबंध में हुआ मामला दर्ज
ठाणे : ठाणे जिले में पुलिस ने रसायन की खेप में कथित तौर पर हेरफेर करने की वजह से खेप भेजने वाले व्यक्ति को हुए 33 लाख रुपये के नुकसान के संबंध में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। व्यापारी ने अक्टूबर 2023 से इस वर्ष जनवरी के बीच चीन से कुछ रसायन आयात कर महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों और दूसरे राज्यों में भेजे थे। हालांकि खेप को प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने खेप भेजने वाले व्यक्ति को सूचित किया कि रसायन के कुछ ड्रमों के साथ छेड़छाड़ की गयी है और मूल रसायन को अलग सामग्री के साथ बदला गया है। अधिकारी ने बताया कि व्यापारी को इस हेरफेर से करीब 33.05 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर भिवंडी के नारपोली थाने में बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments
Post a Comment